---Advertisement---

बड़ी खबर! Budget 2025 में व्यक्तिगत Income Tax करदाताओं को मिल सकती है बड़ी राहत; ICRA ने दी अहम जानकारी, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Budget 2025: वित्त मंत्रालय की तरफ से बजट 2024 को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है, इसी बीच करादाता इस बजट से काफी उम्मीद लगाए बैठे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 17, 2025 5:06 अपराह्न

Budget 2025
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2025: जैसे जैसे बजट 2025 की तारीख नजदीक आ रही है, सभी क्षेत्रो के एक्सपर्ट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अपनी राय लगातार दे रहे है। इसी बीच ICRA ने अपनी एक रिपोर्ट में व्यक्तिगत Income Tax करदाताओं को थोड़ी राहत देने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि जुलाई 2024 में पेश हुए आम बजट में ज्यादा छूट नहीं दी गई थी। हालांकि Budget 2025 में करदाताओं को बड़ी राहत मिल सकती है।

Budget 2025 में व्यक्तिगत करदाताओं को मिल सकती है बड़ी राहत

ICRA यानि ( Investment Information and Credit Rating Agency) की एक रिपोर्ट के मुताबिक बजट 2025 में व्यक्तिगत करदाताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक “बजट में व्यक्तिगत आयकरदाताओं को कुछ कर राहत मिल सकती है, आईसीआरए का मानना ​​है कि राजस्व पर इसका प्रभाव वित्तीय वर्ष में स्थिर और अनुमानित कर प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण होने की संभावना नहीं है”।

स्टैंडर्ड डिडक्शन में हो सकता है बदलाव

बता दें क निर्मला सीतारमण द्वारा जुलाई 2024 में पेश किए गए बजट के दौरान स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रूपये कर दिया गया था। वहीं अब टैक्सपेयर्स और एक्सपर्टस यह मांग कर रहे है कि डिडक्शन को बढ़ाकर 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रूपये तक कर देना चाहिए। हालांकि अब देखना होगा कि इसमे बदलाव होता है या नहीं।

Income Tax स्लैब में हो सकता है बदलाव

जानकारी के मुताबिक Budget 2025 में इनकम टैक्स स्लैब में भी बदलाव होने की उम्मीद है। इस विषय में जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार स्लैब को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर देना चाहिए।, जिससे मीडिल क्लास करदाताओं को थोड़ी राहत मिल सकें। वित्त मंत्री द्वारा बजट 1 फरवरी 2025 को पेश किया जाएगा। हालांकि अब देखना होगा कि करदाताओं के टैक्स स्लैब में बदलाव होता है या नहीं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026