Budget 2026: शराब से लेकर दवाओं तक, बजट में यह चीजें हुई महंगी और सस्ती; वित्त मंत्री के ऐलान से हलचल तेज; जानें सबकुछ

Budget 2026: देश की जनता के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या सस्ता हुआ है, और क्या महंगा हुआ है। आईए जानते है।

Budget 2026: बजट के दौरान आम जनता की उम्मीदें सरकार से काफी बढ़ जाती है। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट 2026 पेश कर दिया है। वहीं अब देश की जनता के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या सस्ता हुआ है, और क्या महंगा हुआ है। बता दें कि वित्त मंत्री ने कई चीजों पर इंपोर्ट ड्यूटी को खत्म कर दिया है। इसके अलावा 15 से अधिक लाइव सेविंग दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है। यानि लाइफ सेविंग दवाओं के भी दाम कम कर दिए गए है। मोबाइल पार्ट्स, पीसीबीए और कैमरा लेंस पर आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) कम कर दी गई है। जिससे इलेक्ट्रॉनिक चीजें महंगी हो गई है। चलिए आपको बताते है क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा हुआ है।

ये चीजें हुई सस्ती – Budget 2026

  • कैंसर की दवाईयां होगा सस्ती – बता दें कि सरकार की तरफ से 17 लाइफ सेविंग दवाओं पर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इसके अलावा 5 से अधिक दुलर्भ बीमारियों के इलाज के लिए बाहर से मंगवाई जाने वाली दवाओं और स्पेशल फूड पर भी अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।
  • ईवी बैटरी और सोरल पैनल सस्ते होंगे – बता दें कि एनर्जी ट्रांजैक्शन को देखते हुए सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाली मशीनों पर मिलने वाली टैक्स छूट का दायरा बढ़ा दिया है। यानि अगर आसान भाषा में कहें तो ईवी की गाड़ियां और सोरल पैनल सस्ते होंगे, जो की अभी काफी महंगे दामों पर बिक रहे थे।
  • जूते, कपड़े भी हो जाएंगे सस्ते – बता दें कि सरकार की तरफ से सी-फूड एक्सपोर्ट के लिए ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट की लिममिट 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत कर दिया गया। जिससे अब यह जीचें सस्ती हो जाएंगी।
  • विदेश घूमने के शौकीन की आ गई मौज – बता दें कि सरकार की तरफ से पहले 10 लाख के टूर पैकेड पर 5 प्रतिशत और उससे ज्यादा पर 20 प्रतिशत का टीसीएस लगता था, लेकिन बजट 2026 में इसे घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया है।

ये चीजें हो जाएंगी महंगी

  • शराब की बढ़ सकती है कीमते – शराब पीने के शौकीन को बजट 2026 में तगड़ा झटका लगा है। दरअसल केंद्र सरकार की तरफ से शराब पर टीसीएस को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2 प्रतिशत कर दिया है। जिसके बाद शराब के दामों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
  • शेयर मार्केट निवेशकों को झटका – बजट 2026 में शेयर मार्केट निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल वित्त मंत्री ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब ट्रेडिंग करना पहले से काफी महंगा होगा।
  • तबांगू उत्पाद और सिगेरट – बता दें कि बजट में सिगरेट और पान मसाला पर नई एक्साइज ड्यूटी और ‘सिन टैक्स’ (Sin Tax) लगाने का प्रस्ताव है, जिससे ये उत्पाद महंगे हो गए हैं।
  • विदेशी परफ्यूम, महंगे जूते, कपड़े और लग्जरी घड़ियों पर आयात शुल्क बढ़ने से ये महंगे हो सकते हैं।

 

Exit mobile version