---Advertisement---

Bullet Train: पलक झपकते ही दिल्ली से कानपुर, पटना जाने में लगेंगे मात्र इतने मिनट, चेक करें पूरी डिटेल

Bullet Train: गर आपके कहा जाए कि आने वाले कुछ सालों में आप दिल्ली से कानपुर मात्र 1 घंटे 50 मिनट में पहुंच जाएंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 3, 2026 4:57 अपराह्न

Bullet Train
Follow Us
---Advertisement---

Bullet Train: अगर आपके कहा जाए कि आने वाले कुछ सालों में आप दिल्ली से कानपुर मात्र 1 घंटे 50 मिनट में पहुंच जाएंगे। बता दें कि दिल्ली से कानपुर की दूरी करीब 455 किलोमीटर है तो क्या आप यकीन करोगे। बता दें कि दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों तक रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है।

प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के जरिए दिल्ली से कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और पटना का सफर मौजूदा समय के मुकाबले काफी तेज हो सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर हाल ही में यात्रा समय से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है।

Bullet Train से पलक झपकते ही दिल्ली से कानपुर

प्रस्तावित कॉरिडोर में दिल्ली से कानपुर को भी जोड़ा जाएगा। करीब 455 किलोमीटर की दूरी Bullet Train से लगभग 1 घंटे 50 मिनट में तय होने का अनुमान है। यानी भविष्य में दिल्ली-कानपुर के बीच लंबी रेल यात्रा काफी कम समय में पूरी हो सकेगी। बता दें कि अभी दिल्ली से कानपुर की दूरी तय करने में करीब 6-7 घंटे लगते है।

दिल्ली हाई स्पीड कॉरिडोर के बनने के बाद से यह दूरी काफी कम हो जाएगी। प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली को उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख शहरों से जोड़ने की योजना पर आधारित है।

दिल्ली से पटना सिर्फ 4.5 घंटे में

प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तैयार होने पर दिल्ली से पटना की करीब 1,170 किलोमीटर की दूरी लगभग 4 घंटे 30 मिनट में पूरी करने का अनुमान है। फिलहाल सामान्य और प्रीमियम ट्रेनों से इस दूरी को तय करने में काफी अधिक समय लगता है। स परियोजना के जरिए दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना है।

हालांकि, अभी इसे चलने वाली नियमित ट्रेन सेवा न समझें; यह फिलहाल प्रस्तावित परियोजना है और इसकी लॉन्च डेट तय नहीं हुई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि Bullet Train से एक ही दिन से दिल्ली से पटना जा सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

Donald Trump

सितम्बर 16, 2026

UPI Payment

सितम्बर 16, 2026

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026