---Advertisement---

इंजीनियरिंग का अद्भुत प्रदर्शन! इस तारीख को PM Modi करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे Chenab Bridge का उद्घाटन; अन्य राज्यों से डायरेक्ट पहुंच सकेंगे कश्मीर

Chenab Bridge: इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है, अगर इस बनावट देखी जाए तो इस पर रेल ब्रिज बनाना एक मील का पत्थर था,

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 4, 2025 6:16 अपराह्न

Chenab Bridge
Follow Us
---Advertisement---

Chenab Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज यानि Chenab Bridge का 6 जून को उद्घाटन करेंगे। जो अपने आप में ऐतिहासिक होने जा रहा है। मालूम हो कि इस ब्रिज के शुरू होते ही अन्य राज्यों से कश्मीर की पहुंच और आसान हो जाएगी, अभी जम्मू से यात्री सड़क या हवाई जहाज के माध्यम से ही कश्मीर पहुंच सकते थे, लेकिन अब जम्मू के कटरा से सीधा श्रीनगर की पहुंच हो जाएगी। इसके साथ ही अन्य राज्यों से कटरा की पहुंच बेहद आसान है, यानि आसान भाषा में कहें तो अब देश के किसी भी राज्यों से कश्मीर पहुंचना आसान हो जाएगा। 6 जून को ही पीएम कटरा-श्रीनगर Vande Bharat Train को भी हरि झंडी दिखाएंगे।

इंजीनियरिंग का अद्भुत प्रदर्शन है Chenab Bridge

यह कहना गलत नहीं होगा कि Chenab Bridge इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है, अगर इस बनावट देखी जाए तो इस पर रेल ब्रिज बनाना एक मील का पत्थर था, एक तो कश्मीर का मौसम ऊपर से इसकी बनावट जिसे देखकर ऐसे ब्रिज के बारे में सोचना भी एक कल्पना लगता था, हालांकि इसे बनाने में करीब 22 साल का समय लगा, जो अपने आप में एक लंबा वक्त है।

अगर इसकी विशेषता की बात करें तो यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं का सामना करने में सक्षम होगा और इसकी आयु 120 वर्ष होगी। बहुप्रतीक्षित विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब नदी पर 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊंचाई पर बना है, जो पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है। वहीं अब इस ब्रिज पर ट्रेन दौड़ेगी, जिसे देखना ही अपने आप में एक अद्भुत महसूस होगा।

PM Modi करेंगे चिनाब ब्रिज का उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक PM Modi 6 जून को Chenab Bridge का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद आम लोगों के लिए इसे खोल दिया जाएगा और इस ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि इससे भारत के अन्य राज्यों से कश्मीर तक की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे कश्मीर में यात्रियों का आवागमन और बढ़ जाएगा। जिससे कश्मीर के लोगों को जबरदस्त फायदा होगा, साथ ही यात्रियों को अब घंटों गाड़ियों से कश्मीर जानें के लिए ट्रेवल नहीं करना होगा।

अन्य राज्यों से डायरेक्ट पहुंच सकेंगे कश्मीर

बता दें कि Chenab Bridge के उद्घाटन के साथ ही PM Modi कटरा -श्रीनगर Vande Bharat Train को हरि झंडी दिखाएंगे। जिससे जम्मू के कटरा से श्रीनगर तक की पहुंच आसान हो जाएगी। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी यात्री पहले कटरा पहुंच सकेंगे। इसके बाद वह कटरा से Vande Bharat Train पकड़कर श्रीनगर पहुंच सकेंगे, यानि अगर आसान भाषा में कहें तो देश के किसी भी राज्य से अब श्रीनगर की पहुंच और आसान हो जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026