---Advertisement---

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! DA Hike को लेकर सुगबुगाहट तेज, जानें सबकुछ

DA Hike: केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुुशखबरी देने जा रही है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 6, 2026 2:14 अपराह्न

DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

DA Hike: केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुुशखबरी देने जा रही है। बता दें कि साल में दो बार यानि जनवरी और जुलाई में DA Hike यानि महंगाई भत्तों मे बढ़ोतरी की जाती है। वहीं अब इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है, और सवाल उठना शुरू हो गया है कि सरकार कब तक इसका ऐलान कर सकती है।

हालांकि अधिकारिक तौर पर इसे लेकर बयान तो सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। मालूम हो कि अभी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत मिल रहा है।

DA Hike को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज

बता दें कि हर साल दो बार जनवरी और जुलाई में केंद्र सरकार की तरफ से DA Hike किया जाता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए कुछ प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है। क्योंकि जुलाई का महीना बीत चुका है और अगस्त की शुरूआत हो गई है, लेकिन अभी तक महंगाई को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में सरकार की तरफ से इसका ऐलान किया जा सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक किसी तारीख को लेकर जानकारी नहीं दी गई है।

इतने प्रतिशत की हो सकती है बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों के मन में सवाल उठना शुरू हो गया है कि DA Hike में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है? लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर मंज़ूरी मिल जाती है, तो DA में 3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी होगी, जिससे भत्ता बेसिक पे के 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा।

यह बदलाव पेंशनभोगियों के लिए भी ‘महंगाई राहत’ (DR) के तौर पर लागू होगा। यानि अगर यह लागू हो जाता है तो महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत बढ़ जाएगा। जिससे कर्मचारियों की सैलरी पर सीधा असर पड़ने की उम्मीद है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026