---Advertisement---

DA Hike: लाखों कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, इतनी बढ़ोतरी के साथ जल्द मिल सकता है महंगाई भत्ता; क्या बकाया एरियर भी मिलेगा?

DA Hike: देशभर के सैंकड़ों कर्मचारियों को जल्द ही गुडन्यूज मिल सकती है। सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है, जिससे कर्मचारियों को वृद्धि के साथ सैलरी मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 7, 2026 1:21 अपराह्न

DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

DA Hike: हर कर्मचारी को अपनी सैलरी में बढ़ोतरी का इंतजार रहता है। ऐसे में जब भी इसमें देरी होती है, तो कर्मचारी के चेहरे पर मायूसी छा जाती है। मगर अब आपके लिए बड़ी गुडन्यूज आई है। ‘India Today’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार अगले कुछ दिनों में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। ऐसे में बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में इस बार मोटी सैलरी आ सकती है। हालांकि, डीए में इजाफा मार्च 2026 तक हो जाना चाहिए था, मगर इसमें देरी हो चुकी है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा सरप्राइज दे सकती है।

महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी होने की उम्मीद

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 2 से 3 फीसदी तक हो सकती है। वर्तमान समय में कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान मिलता है। ऐसे में अगर इसमें 3 परसेंट का इजाफा होता है, तो यह बढ़कर 61 फीसदी पर पहुंच सकता है। मालूम हो कि पिछले साल अक्तूबर 2025 में केंद्र सरकार ने डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि की थी। तब डीए 55 परसेंट से बढ़ाकर 58 फीसदी किया गया था, जिसे 1 जुलाई 2025 से लागू किया गया था। ऐसे में अगर अप्रैल 2026 में डीए में बढ़ोतरी होती है, तो इसे 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। जानकारी के अनुसार, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बकाया एरियर यानी जनवरी से मार्च 2026 तक की रकम भी दी जा सकती है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद बढ़ सकती है सैलरी

वहीं, डीए में इजाफा का असर सीधे तौर पर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ता है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक इनकम हर महीने 18000 रुपये है। तो डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारी को हर महीने 360 से 540 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। उधर, जिन कर्मचारियों की सैलरी ज्यादा है, उनकी बेसिक इनकम में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मालूम हो कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह देश में लगातार बढ़ती महंगाई होती है। केंद्र सरकार महंगाई के हिसाब से डीए को निर्धारित करती है, जिसकी गणना एआईसीपी यानी महंगाई सूचकांक के आधार पर होती है। इसका मकसद होता है कि कर्मचारियों की खरीद क्षमता और वित्तीय बोझ से सुरक्षा दी जा सके। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

Rain Alert 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

कल का मौसम 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 12, 2026