---Advertisement---

DA Hike: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया न्यू ईयर तोहफा, महंगाई भत्ते में हुआ बड़ा उलटफेर! जानें महत्वपूर्ण डिटेल

DA Hike: नए साल के मौके पर केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 2, 2026 12:28 अपराह्न

DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

DA Hike: नए साल के मौके पर केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। इसकी जानकारी खुद 8th पे कमीशन के एक्स हैंडल से शेयर की गई है। मालूम हो कि 7वीं वेतन आयोग खत्म हो चुका है, और 8वें वेतन आयोग को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि नए वेतन आयोग को लागू होने में कई महीने का समय लगेगा। इससे पहले ही विभाग ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। चलिए आपको बताते है कि मगंहाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुआ बड़ा उलटफेर

8th पे कमीशन की तरफ से दी जानकारी के अनुसार नवंबर 2025 के CPI-IW आंकड़ों के आधार पर, मौजूदा रुझान से संकेत मिलता है कि 1 जनवरी 2026 से अगली DA/DR बढ़ोतरी केवल 2% होने की संभावना है।

हालांकि, यह एक अस्थायी अनुमान है, और दिसंबर 2025 के CPI-IW आंकड़े जारी होने के बाद ही अंतिम DA बढ़ोतरी की पुष्टि की जाएगी। माना जा रहा है कि जल्द ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 से 60 प्रतिशत हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

केंद्र सरकार ने दी अहम जानकारी

केंद्र सरकार की तरफ से दी जानकारी के अनुसार औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016-100) – नवंबर, 2025, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संबद्ध कार्यालय, श्रम ब्यूरो, देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में फैले 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संकलित करता है। नवंबर, 2025 माह का सूचकांक इस प्रेस विज्ञप्ति में जारी किया जा रहा है।

नवंबर 2025 में वार्षिक मुद्रास्फीति दर 2.56% रही, जबकि नवंबर 2024 में यह 3.88% थी। नवंबर 2025 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू में 0.5 अंक की वृद्धि हुई और यह 148.2 पर पहुंच गया। हालांकि सरकार की तरफ से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि आखिर डीए में कितनी प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026