---Advertisement---

बड़ी खबर! Darbhanga Airport की सुरक्षा व्यवस्था में हुआ बड़ा फेरबदल, यात्रा के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें सबकुछ

Darbhanga Airport: बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरभंगा एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 16, 2026 5:31 अपराह्न

Darbhanga Airport
Follow Us
---Advertisement---

Darbhanga Airport: बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Darbhanga Airport पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें कि एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही बड़ी संख्या मं फ्लाइटों का संचालन जारी है। इसी को देखते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी खुद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी है। दरअसल अब हवाई अड्डे की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को दे दी गई है।

Darbhanga Airport पर सुरक्षा व्यवस्था में हुआ बड़ा उलटफेर

दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि दरभंगा हवाई अड्डा, उत्तर बिहार के हवाई अड्डे को मिली CISFHQrs सुरक्षा की सौगात,  मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और उत्तर बिहार का उभरता केंद्र, दरभंगा हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने आधिकारिक रूप से सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है।

इसके साथ ही दरभंगा देश का 72वां तथा पटना और गया के बाद बिहार का तीसरा हवाई अड्डा बन गया है, जहाँ सी.आई.एस.एफ सुरक्षा प्रदान कर रही है। यह पहल यात्रियों की सुरक्षा, सुरक्षित हवाई प्रचालन एवं विमानन सेवाओं को सशक्त बनाएगी। हवाई यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध हवाई यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भा.वि.प्रा. सतत प्रयासरत है।

यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • समय से पहले पहुंचे एयरपोर्ट – नई सुरक्षा व्यवस्था लागू होने के बाद जांच प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ान समय से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें।
  • वैध पहचान पत्र जरूर रखें – यात्रियों को अपने साथ वैध आईडी प्रूफ रखना अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • प्रतिबंधित सामान ले जाने से बचें – सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे बैग में किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित सामान, ज्वलनशील पदार्थ या तेज धार वाली वस्तुएं न रखें।
  • ऑनलाइन चेक-इन का करें उपयोग – भीड़ और लंबी लाइन से बचने के लिए एयरलाइंस की ऑनलाइन चेक-इन सुविधा का उपयोग करना बेहतर रहेगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 9, 2026

Rashifal 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

Rain Alert 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 9, 2026

कल का मौसम 10 July 2026

जुलाई 9, 2026