Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तारीख नजदीक आ रही है। बता दें कि पीएम मोदी देश के आधुनिक Delhi Dehradun Expressway का उद्घाटन करेंगे। मालूम हो कि इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2.5 से 3 घंटे की रह जाएगी। जबकि अभी वहां पहुंचने में 6-7 घंटे का समय लगता है। यह एक्सप्रेसवे पहाड़ प्रेमियों के लिए भी गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। व्यापार के लिहाज से भी यह रूट काफी खास होने जा रही है। 14 अप्रैल 2026 को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे से मसूरी, चकराता, धनोल्टी, कानाताल जैसे हिल स्टेशनों पर पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।
इन मशहूर हिल स्टेशनों की पहुंच हो जाएगी आसान
मसूरी – बता दें कि देहरादून से मसूरी की दूरी केवल 35 किलोमीटर की है। मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, केम्पटी फॉल्स और माल रोड के लिए मशहूर है। Delhi Dehradun Expressway बनने के बाद दिल्ली से मात्र 4 घंटे में मूसरी पहुंच जा सकेगा। जबकी अभी 9 से 10 घंटे का समय लगता है।
धनोल्टी – बताते चले कि देहरादून से धनोल्टी की दूरी 60-65 किलोमीटर के आसपास की है। यह अपने देवदार के जंगलों और ईको पार्क लिए काफी मशहूर है।
कानाताल – बता दें कि देहरादून से कानाताल की दूरी भी पास है। ये अपने सेब के बाग, कैंपिंग स्थल और शांत पहाड़ी के लिए मशहूर है।
चकराता – देहरादून से चकराता दी दूरी भी नजदीक है। ये हिल स्टेशन अपने झरने, गुफाएं और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है।
यानि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से इन हिल स्टेशनों की पहुंच बेहद आसान हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली से दूरी भी काफी कम होने की उम्मीद है।
Delhi Dehradun Expressway ऐसे साबित होगा गेमचेंजर
बता दें ये एक्सप्रेसवे कई लिहाज से एक गेमचेंजर साबित होना जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से देहरादून और आसपास के कई प्रमुख हिस स्टेशन की पहुंच आसान हो जाएगी। इसके अलावा कारोबार और निवेश को भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है, क्योंकि दिल्ली-देहरादून की दूरी कम होने से इन दोनों शहरों के बीच व्यापार आसान हो जाएगा।
इसके साथ ही बिजनेस और स्टार्टअप के अवसर खुलेंगे। पर्यावरण लिहाज से भी यह काफी खास होने जा रहा है क्योंकि एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर (जानवरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए) बनाया गया है। साथ ही एलीवेटेड रोड और ग्रीन कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी के लिहाज से बनाया गया है।
