EV चार्जिंग स्टेशन से लेकर रेस्ट रूम तक, उद्घाटन से पहले जान ले Delhi Dehradun Expressway पर मिलने वाली ये विशेष सुविधाएं, फटाफट करें नोट

Delhi-Dehradun Expressway के उद्घाटन से पहले जानिए यात्रियों को मिलने वाली खास सुविधाएं। EV चार्जिंग स्टेशन, रेस्ट एरिया, फूड कोर्ट और आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर आसान होगा।

Delhi Dehradun Expressway

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्सप्रेसवे का उद्घाटन की तारीख नजदीक आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी 14 अप्रैल 2026 को Delhi Dehradun Expressway का उद्घाटन कर सकते है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर इस रूट पर कौन -कौन सी सुविधाएं मिलेंगी।

इस रूट के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी केवल 2.5 से 3 घंटे की रह जाएगी। यानि आप सुबह उठते है और पहाड़ों पर जाने का प्लान बन गया तो आप मात्र 2.5 से 3 घंटे में पहुंच जाएंगे और देर शाम तक वापस भी आ सकते है। चलिए आपको बताते है एक्सप्रेसवे पर मिलने वाली सुविधाएं।

Delhi Dehradun Expressway पर मिलेंगी ये खास सुविधाएं

देश के सबसे खूबसूरत एक्सप्रेसवे में से एक क्योंकि इसपर जंगली जानवरों के साथ-साथ पहाड़ों का दीदार भी हो सकेगा। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि चालकों और जानवरों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। सबसे खास बात है कि एक्सप्रेसवे के नीचे से जानवरों का आवागमन होगा, तो वहीं  ऊपर से गाड़ियां फर्राटा भरेंगी। वहीं अगर सुविधाएं की बात करें तो एक्सप्रेसवे पर फ्यूल स्टेशन के साथ-साथ ईवी चार्जिंग स्टेशन भी मिलेगा।

इसके अलावा जगह-जगह फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट की भी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। साथ साफ सुथरे टॉयलेट और पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा रेस्ट रूम भी तैयार किया जा रहा है।

यानि अगर यात्री कुछ घंटे आराम करना चाहता है तो वह रेस्ट रूम में आराम कर सकते है। सुरक्षा के लिहाज से बात करें तो आपातकालीन सुविधाएं मौजूद होंगी, ताकि अगर एक्सीडेंट होता है तो तुरंत एंबुलेंस घटना पर पहुंच सकें और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया जा सके, ताकि उनकी जान बच जाए।

इन शहरों के लिए एक्सप्रेसवे साबित होगा गेमचेंजर

अगर हम Delhi Dehradun Expressway के रूट की बात करें तो ये दिल्ली के गीता कॉलोनी,  लोनी, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर, गणेशपुर, डाट काली मंदिर होते हुए यह रूट देहरादून में आशारोड़ी चौक तक जाता है। बता दें कि ये एक्सप्रेसवे पश्चिमी यूपी के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। माना जा रहा है इसके शुरू होने से शामली, सहरानपुर में विकास की गति और तेज होगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। एक्सप्रेसवे के आसपास नए रेस्टोरेंट, होटल, टैक्सी और बस स्टैंड बनेंगे, जिससे एक्सप्रेसवे पर आने जाने वाले यात्री इसका लाभ उठा सकें।

 

Exit mobile version