‘तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट..’ असम में वोटिंग से पहले Pawan Khera ने Himanta Biswa Sarma की पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप, कर दिया बड़ा खुलासा

Himanta Biswa Sarma: असम में वोटिंग से पहले कांग्रेस ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने चुनावी माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया है।

Himanta Biswa Sarma

फोटो क्रेडिट

Himanta Biswa Sarma: असम में एक तरफ सभी पार्टियां जमीन पर उतर चुकी है और आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने चुनावी माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया है। दरअसल आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने असम के सीएम Himanta Biswa Sarma और उनकी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांक अब हिमंता या उनकी पत्नी की तरफ से आरोप पर किसी  प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दरअसल पवन खेड़ा ने कहा कि “भारत की राजनीति में स्वतंत्र भारत की राजनीति में इतना बड़ा खुलासा किसी सिटिंग चीफ मिनिस्टर और उसके परिवार के खिलाफ कभी भी हुआ होगा”। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Himanta Biswa Sarma की पत्नी पर पवन खेड़ा का गंभीर आरोप 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने कहा कि “हमारे कुछ समर्थकों ने विदेश से बहुत सनसनीखेज कुछ कागज भेजे हैं। इसलिए आपके साथ यह साझा करने के लिए रविवार के दिन आपको तकलीफ दी। असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी की फोटो आप देख रहे हैं। इनके बारे में आरोप बहुत लगे हैं। लेकिन जो आज दस्तावेज हम आपके सामने रख रहे हैं।

यह ऐसे दस्तावेज हैं जो सीधे-सीधे भारत के बाहर से संबंधित हैं। मैं आपको सबसे पहले एक चौंकाने वाली जानकारी दूंगा। असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma की धर्मपत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास एक नहीं दो नहीं तीन पासपोर्ट हैं। तीनों पासपोर्ट लिविंग पासपोर्ट्स हैं। एक्सपायर नहीं हुए हैं। इसके बाद पवन खेड़ा ने सवाल पूछा कि हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को 3 पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? क्या आप कोई अपराधी हैं? कहीं हिमंता के पास भी ऐसे ही और पासपोर्ट हैं”?

हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा के आरोप पर दिया जवाब

बता दें कि पवन खेड़ा के आरोपों पर Himanta Biswa Sarma ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पवन खेड़ा की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी के भीतर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है।

असम ऐतिहासिक जनादेश की ओर निर्णायक रूप से बढ़ रहा है, ऐसे में इस तरह के हताश और निराधार हमले केवल उनकी कमजोर स्थिति को उजागर करते हैं। मैं उनके द्वारा लगाए गए हर आरोप को स्पष्ट रूप से खारिज करता हूं।

ये दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ हैं जिनका उद्देश्य असम की जनता को गुमराह करना है। मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर श्री पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मामले दर्ज करेंगे।

उन्हें उनके लापरवाह और मानहानिकारक बयानों के लिए पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। एक बार जब अदालत में सच्चाई साबित हो जाएगी, तो श्री पवन खेड़ा को अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे और कानून अपना काम करेगा”।

 

 

 

Exit mobile version