CM Yogi Adityanath: चुनावी राज्य असम का सियासी पारा आज फिर हाई है। दरअसल, आज यूपी के फायरब्रांड सीएम योगी आदित्यनाथ भी असम के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बारपेटा विधानसभा क्षेत्र में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के साथ यूडीएफ को भी निशाने पर लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम की जनता से बीजेपी को समर्थन देने की अपील करते हुए विपक्ष पर घुसपैठियों और दंगाइयों को ठिकाना देने का आरोप लगाया है। सीएम योगी ने अपील करते हुए कहा है कि जनता को विपक्ष की साजिश कामयाब नहीं होने देना है।
असम की धरती पर CM Yogi Adityanath ने भरी हुंकार!
बारपेटा के छायाराम स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए की जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरी है।
आत्मविश्वास से भरा यह नया असम है, जहां NDA सरकार में विकास की गति और सुशासन की गारंटी साथ चलती है।
बारपेटा विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहा हूं… https://t.co/JcIX7kUypa
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 3, 2026
मुख्यमंत्री ने असम की धरती से विपक्ष को ललकारते हुए जनता से खास अपील की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और यूडीएफ ने मिलकर घुसपैठियों को शरण दिया है। इस दौरान उन्होंने घुसपैठियों द्वारा असम के लोगों के मकान, जमीन पर जबरन कब्जा कराने का प्रयास और सूबे की डेमोग्राफी बिगाड़ने का आरोप भी लगाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 9 अप्रैल की तारीख को एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर ‘विकसित असम’ की नींव और मजबूत करें।
बारपेटा के बाद बरछला पहुंचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
छायाराम स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बरछला विधानसभा क्षेत्र पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने मिसामारी कॉलेज फील्ड सोनितपुर में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी जनसभा संबोधित किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्हें दोबारा से असम की सत्ता में लाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि कैसे सीएम हिमंता ने अपने कार्यकाल में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करते हुए सूबे में विकास कार्य को गति दी है।
