---Advertisement---

दिल्ली-जोधपुर Vande Bharat Train में होने जा रहा है महत्वपूर्ण बदलाव, यात्रियों की मांग के बीच रेलवे का अहम फैसला, जानें सबकुछ

Vande Bharat Train: देश के सबसे चर्चित रूट जोधपुर-दिल्ली रूट पर चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 20, 2026 5:00 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश के सबसे चर्चित जोधपुर-दिल्ली रूट पर चलने वाली Vande Bharat Train को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। बता दें कि इस रूट पर बड़ी संख्या में यात्री का आवागमन हो रहा है। जिसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक इस रूट पर 8 कोच वाली ट्रेन को हटाकर 20 कोच वाली ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि 22 मई, 2026 को जोधपुर में आयोजित एक समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ट्रेन संख्या 26481/82, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। वहीं अब लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

दिल्ली-जोधपुर Vande Bharat Train में लगेंगे 20 कोच

ट्रेन नंबर 26481 और 26482 जो दिल्ली कैंट से जोधपुर के बीच चलती है। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसे देखते हुए अब रेलवे ने इस रूट पर 20 कोच वाली दिल्ली-जोधपुर Vande Bharat Train चलाने का फैसला लिया है। बता दें कि बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से जोधपुर घूमने के लिए जाते है। यह ट्रेन करीब 600 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे में पूरा करती है। इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में 6 दिन होता है।

क्या है ट्रेन की टाइमिंग और रूट

अगर रूट की बात करें तो यह ट्रेन दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से होते हुए गुरूग्राम, रेवाड़ी जंक्शन, अलवर जंक्शन, गांधी नगर जयपुर, जयपुर जंक्शन, फुलेरा, मकराना, देगाना होते हुए जोधपुर पहुंचती है। वहीं अगर टाइमिंग की बात करें तो यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर 3.10 मिनट पर चलती है और रात 11.20 मिनट पर जोधपुर पहुंचाती है।

इसके अलावा अगर वापसी की बात करें तो यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5.30 मिनट पर जोधपुर जंक्शन से चलती है और दोपहर 1.30 मिनट पर दिल्ली कैंट पहुंच जाती है। बता दें कि जोधपुर एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 21 May 2026

मई 20, 2026

Anurag Dhanda

मई 20, 2026

Heat Wave Alert 21 May 2026

मई 20, 2026

Mohan Yadav

मई 20, 2026

DND–Faridabad–Sohna Highway

मई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 20, 2026