---Advertisement---

गुड न्यूज! Noida International Airport से इन शहरों के लिए होगा फ्लाइटों का संचालन, रूट जान खिल उठेगा चेहरा

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर जल्द फ्लाइटों का संचालन शुरू होने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 13, 2026 6:14 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर जल्द फ्लाइटों का संचालन शुरू होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 15 जून से विमान उड़ान भरना शुरू कर देंगी। गौरतलब है कि Noida International Airport कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। साथ ही इसके शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट पर भी दवाब कम होगा, क्योंकि पूरी दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में केवल एक ही एयरपोर्ट था।

लेकिन नोएडा एयरपोर्ट बनने के बाद से एनसीआर आसपास के लोग यहां पहुंचेगी, जिससे दिल्ली एयरपोर्ट का दवाब कम होगा। इसी बीच एयरपोर्ट ने अपने एक्स हैंडल से अहम जानकारी साझा की है कि नोएडा एयरपोर्ट से किस शहर के लिए फ्लाइटें उड़ान भरेंगी।

Noida International Airport से इन शहरों के उड़ान भरेंगी फ्लाइट

दरअसल Noida International Airport के एक्स हैंडल से जानकारी साझा की गई है। दी जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 से इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट से जम्मू, हैदराबाद, बैंगलौर और अमृतसर के बीच उड़ान भरेंगी।

इसके अलावा 16 जून को अकासा एयर बैंगलुरू और नवी मुंबई के बीच फ्लाइटों का संचालन शुरू करेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य विमान कंपनियां भी कई शहरों के फ्लाइटों का संचालन शूरू करेंगी।

माना जा रहा है कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नई रफ्तार देगा। इसके अलावा एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद है।

यात्रियों को मिलेंगी प्रीमियम सुविधांए

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर लग्जरी लाउंज, शॉपिंग जोन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने की जगह और बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए इमिग्रेशन और कस्टम सेवाओं को तेज और आसान बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही एयरपोर्ट को सड़क, एक्सप्रेसवे, नमो भारत और मेट्रो से कनेक्ट करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि यात्रि की पहुंच आसान हो सके और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026