---Advertisement---

क्रेडिट कार्ड यूजर्स को मिला बड़ा तोहफा! PhonePe SBI Card हुआ लॉन्च; लाउंज एक्सेस, यूपीआई समेत मिल रहे है ये बेनिफिट; जानें सबकुछ

PhonePe SBI Card: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड में दिलचस्पी रखते है, और क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते है तो, यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 23, 2025 6:02 अपराह्न

PhonePe SBI Card
Follow Us
---Advertisement---

PhonePe SBI Card: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड में दिलचस्पी रखते है, और क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते है तो, यह खबर आपके काम की हो सकती है। गौरतलब है कि PhonePe ने SBI Card के साथ मिलकर एक नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। जिसका इस्तेमाल करने से यूजर्स को लाउंज एक्सेस, यूपीआई समेत कई कैशबेक समेत कई बेनिफिट मिलेंगे जिससे यूजर्स को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। यह PhonePe SBI Card दो वेरिएंट में उपलब्ध है, फोनपे एसबीआई कार्ड पर्पल और फोनपे एसबीआई कार्ड सेलेक्ट ब्लैक शामिल है। दोनों ही कार्ड कोनटेक्ट और RuPay तथा VISA भुगतान नेटवर्क पर उपलब्ध हैं।

क्या है PhonePe SBI Card?

बता दें कि PhonePe SBI Card के माध्यम से ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर किराने का सामान, बिल भुगतान, यात्रा बुकिंग, उपयोगिता भुगतान, बीमा प्रीमियम भुगतान आदि सहित विभिन्न दैनिक लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट अर्जित कर सकते हैं। गौरतलब है कि नए कार्ड क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह बेहतर विकल्प साबित होगा। इसके अलावा भी इस कार्ड पर यूजर्स को कई अन्य तरह की सुविधाएं मिलेंगी। फोनपे एसबीआई कार्ड सेलेक्ट ब्लैक 1499 रुपये के ज्वाइनिंग शुल्क भुगतान पर 1500 रुपये का स्वागत ई-गिफ्ट वाउचर प्रदान करता है।

फोन पे एसबीआई कार्ड के फायदें?

यह फोनपे और पिनकोड ऐप पर किए गए खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में 10% तक वैल्यू बैक, अन्य सभी ऑनलाइन मर्चेंट खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में 5% तक वैल्यू बैक, और अन्य सभी योग्य खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में 1% वैल्यू बैक प्रदान करता है। ग्राहक प्रति वर्ष चार मानार्थ घरेलू लाउंज विजिट (प्रति तिमाही एक) का लाभ उठा सकते हैं, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय लाउंज में प्रवेश के लिए मानार्थ प्राथमिकता पास सदस्यता भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स द्वारा इन सभी रिवॉर्ड पॉइंट्स को बकाया क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान करने या एसबीआई कार्ड रिडेम्पशन कैटलॉग से ई-गिफ्ट वाउचर प्राप्त करने के लिए भुनाया जा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026