---Advertisement---

गुड न्यूज! Delhi-Mumbai-Expressway से कनेक्ट होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट; बल्लभगढ़, फरीदाबाद के लिए साबित होगा गेमचेंजर; समझे इसके मायने

Delhi-Mumbai-Expressway से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी होने जा रही है, जो कई मायने में गेमचेंजर साबित होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 11, 2026 4:40 अपराह्न

Delhi-Mumbai-Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi-Mumbai-Expressway: बीते दिन केंद्र सरकार की तरफ से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाली ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना हेतु ₹3,630.77 करोड़ की संशोधित लागत को दी गई स्वीकृति दी गई थी। जो दिल्ली-एनसीआर के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रही है। बता दें कि देश के सबसे चर्चित एयरपोर्ट में से एक जिसका जल्द ही संचालन शुरू हो सकता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने आज उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्यों में हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना शाखा से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण के लिए 3630.77 करोड़ रुपये की संशोधित कुल पूंजी लागत को मंजूरी दे दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Delhi-Mumbai-Expressway से कनेक्ट होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

केंद्र सरकार की तरफ से दी जानकारी के अनुसार 31.42 किलोमीटर लंबा परियोजना गलियारा दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधी और उच्च गति की कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आर्थिक विकास और लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।

यह गलियारा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) को काटता है, जिससे बहुआयामी परिवहन का एकीकरण संभव होता है। यह एलिवेटेड कॉरिडोर केवल एक संरचनात्मक सुधार नहीं है, बल्कि शहरी परिवर्तन, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स दक्षता के लिए एक रणनीतिक साधन है।

बल्लभगढ़, फरीदाबाद समेत इन जगहों के लिए साबित होगा गेमचेंजर

बता दें कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाली ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। बता दें कि इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही इन जगहों पर नए होटल, रेस्टोरेंट, पार्किंग का भी निर्माण हो सकेगा। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के आने जाने से इन जगहों पर जबरदस्त विकास होने की उम्मीद है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 March 2026

मार्च 11, 2026

LPG Shortage

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 11, 2026

NCERT textbook row

मार्च 11, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026