---Advertisement---

Weight Loss: 32 किलो वजन कम करने वाली महिला ने बताया चेहरे की चर्बी कैसे हो सकती है गायब, यहां जानें 5 जादुई टिप्स

Weight Loss: 32 किलो वजन कम करने वाली महिला ने बताया कि आखिर कैसे आप चेहरे से चर्बी को गायब कर सकते हैं। इसके लिए कौन से पांच टिप्स आपको काम आने वाले हैं। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2026 5:43 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: यह सच है कि वजन बढ़ने के बाद चेहरे पर भी इसका फर्क दिखता है और आपका चेहरा पहले से ज्यादा सूजा हुआ और मोटा लगने लगता है। इसे समय रहते आप ठीक कर सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि 32 किलो तक वजन कम करने वाली महिला ने अपने चेहरे के फैट को कम करने के लिए किन 5 चीजों का सहारा लिया। इसकी वजह से उनका फायदा देखने को मिला। अगर आप भी उस लिस्ट में है जो फेस फैट की वजह से परेशान है तो आइए जानते हैं कैसे आप इसे कम करके फिट दिख सकते हैं।

चीनी और प्रोसेस्ड फूड को करें Weight Loss से पहले बाय

चेहरे के फैट को कम करने के लिए दीप्ति हरसाना ने चीनी और प्रोसेस्ड फूड को कम किया। सफेद चीनी पैकेज स्नेक्स और प्रोसेस्ड फूड कम करने से वॉटर रिटेंशन और ब्लोटिंग काम हो जाती है। इसकी वजह से आपका चेहरा पतला दिखने लगता है।

घर के खाने से हो सकता है वेट लॉस में फायदा

फेस फैट को कम करने के लिए हाई प्रोटीन हाई फाइबर वाले घर के खाने पर फोकस करें। दाल पनीर सब्जियां और सलाद जैसे प्रोटीन और फाइबर वाले सिंपल घर के खाने से आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ हार्मोन बैलेंस और फैट लॉस में मदद मिलती है।

वर्कआउट से हो सकता है फायदा

वेट लॉस करने वाली महिला ने बताया कि 40 से 45 मिनट वर्कआउट करने से फायदा हो सकता है। कार्डियो, डांस वर्कआउट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या वॉकिंग से आप न सिर्फ बॉडी फैट कम कर सकते हैं बल्कि चेहरे का हो सकता है।

पानी भी दिखा सकता है अपना कमाल

वजन कम करने वाली महिला ने फेस फैट को गायब करने के लिए कहा कि सही हाइड्रेशन चेहरे की सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। नमक वाले खाने से दूर रहे और प्रोसेस्ड फूड न खाएं क्योंकि इससे चेहरे पर फ्लोटिंग होती है।

वेट लॉस के लिए धैर्य रखना है जरूरी

चेहरे का फैट जाना आसान नहीं है और ऐसे में आपको धैर्य रखने की जरूरत होती है। आप अपने रूटीन पर फोकस करें। धीरे-धीरे आपको खुद ही इसका फायदा देखने को मिलेगा।

आप भी इन टिप्स को फॉलो करके इसका असर देख सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 30, 2026

Diabetes

अप्रैल 30, 2026

Heart Health

अप्रैल 29, 2026

Belly Fat

अप्रैल 29, 2026

Viral Video

अप्रैल 29, 2026

Viral Video

अप्रैल 29, 2026