---Advertisement---

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट से ज्यादा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की चर्चा, जानें क्यों भिड़ गए पंजाबी सिंगर और अभिजीत दिपके!

Diljit Dosanjh : पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत दिल्ली से हो गई है। इस दौरान सिंगर ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके कारण सीजेपी और उसके प्रमुख अभिजीत दिपके खबरों में आ गए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 31, 2026 11:38 पूर्वाह्न

Diljit Dosanjh
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ कॉन्सर्ट की  शुरुआत हो चुकी है। उनका पहला कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। ये शो पहले से ही परमिशन को लेकर विवादों में था। लेकिन दिल्ली पुलिस के हरी झंडी दिखाने के बाद शो में करीब 70 हजार लोग जुटे।  इस दौरान फैंस दिलजीत के गानों पर झूमते हुए नजर आए। लेकिन यहां पर दिलजीत दोसांझ ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके कारण  दिलीप दिपके और उनकी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’  की चर्चा होने लगी।  उनके गानों से ज्यादा उनका बयान ट्रेंड कर रहा है।

Diljit Dosanjh ने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’  कॉन्सर्ट में क्या कहा?

दिल्ली के कॉन्सर्ट में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने कहा कि, ‘मैं आप सभी से प्यार करता हूं, क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं चुप हूं तो मुझे चुप ही रहने दो। मैं आप सभी का समर्थन करता हूं, लेकिन पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ।’ ऑरा टूर 2026 की परफॉर्मेंस के बीच दिलजीत दोसांझ के इस बयान को कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिए गए जवाब के रुप में देखा जा रहा है।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’  के प्रमुख अभिजीत दिपके और  दिलजीत दोसांझ का क्या है विवाद?

सीजेपी और दिलजीत के बीच ये सारा विवाद तब खड़ा हुआ था जब, जून में पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। इस दौरान सिंगर से फैंस पूछ रहे थे कि, वो इस विरोध प्रदर्शन पर चुप क्यों हैं? इस पर दिलजीत दोसांझ ने जवाब देते हुए कहा था कि, ‘जंतर मंतर कहां है प्रदर्शन के लिए? भाई, मुझे प्रदर्शन जैसी चीजों से दूर ही रखो। मैं एक कलाकार हूं, मैं कोई नेता नहीं हूं।

देखें वीडियो

जीवन में सब कुछ कभी ठीक नहीं हो सकता है। इस दुनिया में सब कुछ सही होना मुमकिन नहीं है।’  इसके बाद अभिजीत दिपके की तरफ से एक बयान आया। जिसमें उन्होंने कहा, ‘ये भी एक आर्टिस्ट हैं, भाई। अगर आर्टिस्ट सपोर्ट नहीं करते तो उनकी फिल्में बैन होती हैं।’ यही कारण है कि, जब लाइव कॉन्सर्ट से पंजाब सिंगर ने जवाब दिया तो लोगों ने सीजेपी से इसे कनेक्ट करना शुरु कर दिया।

अभिजीत दिपके ने मांगी माफी

इस विवाद के बाद  सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके की तरफ से बयान आया है और उन्होंने, माफी मांगी है। अभिजीत मे लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए दिलजीत दोसाझं के लिए लिखा, ‘सच कहूं तो मैं हमेशा से आपका फैन रहा हूं और आज भी हूं। मैं आज भी आपके गाने सुनता हूं। इसी साल मई में, भारत लौटने से ठीक पहले, मैं शिकागो में आपका कॉन्सर्ट देखने भी आया था। आपका साहस, आपका असली और बेबाक अंदाज और अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भारत को दुनिया भर में पहचान दिलाना, ये ऐसी बातें हैं जिनका मैं हमेशा से फैन रहा हूं। शायद यही वजह है कि आपका वो कमेंट मुझे थोड़ा ज्यादा चुभ गया, क्योंकि मेरी नजर में आपकी हमेशा से बहुत इज्जत रही है।’

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026

Eetha Trailer

अक्टूबर 30, 2026

Priyanka Chopra

अक्टूबर 30, 2026

Viral Video

अक्टूबर 29, 2026