---Advertisement---

Neha Bora रामलीला मैदान रैली में राहुल गांंधी-सीजेपी और INDIA गठबंधन को देगी सपोर्ट, ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर ग्रहण जारी

Neha Bora: 1 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के बाद इंडिया गठबंधन को मिला AISA नेता का साथ, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज बुलंद करते हुए युवाओं से इस रैली में भाग लेने की मांग की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2026 12:01 अपराह्न

Neha Bora
Follow Us
---Advertisement---

Neha Bora: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर पुरजोर तैयारी चल रही है। जहां पहले कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से समर्थन दिया गया था तो वहीं अब नेहा बोरा ने भी इसमें अपना साथ देने की घोषणा कर दी है। जी हां AISA नेता ने एक वीडियो जारी करते हुए इस बारे में लोगों को पूरी जानकारी दी है। अपना समर्थन इस रैली में दिखाते हुए नजर आई। जानते हैं आखिर उन्होंने वीडियो के जरिए क्या कहा है और युवाओं से क्या अपील करते हुए दिखी हैं।

Neha Bora ने लोगों से की ये अपील

वीडियो में नेहा बोरा यह कहती हुई नजर आती है कि “ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगते हुए एसआईआर पर कंप्लीट हॉट लगाना और 2023 के कानून को वापस करने की हमारी डिमांड और मूवमेंट एक नवंबर को रामलीला मैदान में पहुंचेगे। आप सबसे अपील है कि आप सब लोग अपने वोटिंग के अधिकार को लेकर लोकतंत्र की शक्ति को बचाने के लिए 1 नवंबर को रामलीला मैदान पहुंचे।” नेहा बोरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “1 नवंबर रामलीला मैदान मिलते हैं।” वीडियो ने कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर हलचल मचा दिया है।

राहुल गांंधी को मिला कॉकरोच जनता पार्टी का साथ

बता दे कि राहुल गांधी ने इस रैली को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और लोगों के साथ की मांग की थी। इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने अपना समर्थन दिखाया है और शांतिपूर्ण होने वाली इस रैली को लेकर विपक्ष एकजुट नजर आ रहे हैं। इससे पहले सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने भी अपना सपोर्ट दिखाया था और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए 1 नवंबर के होने वाली रैली को लेकर कहा था कि “ज्ञानू को जाना ही होगा, कॉकरोच जनता पार्टी इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली को अपना समर्थन देती है राष्ट्र सर्वोपरि है।”

क्या व्यापार संगठन की बात मानेंगे इंडिया गठबंधन

गौरतलब है कि 1 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर व्यापार संगठन की तरफ से राहुल गांधी को लेटर के जरिए इसे 10 नवंबर तक टालने की मांग की गई है। उनका मानना है कि त्योहारी सीजन होने की वजह से रैली का बिजनेस पर असर पड़ेगा और इससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि इस रैली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगभग 10 लाख लोग उतरेंगे।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

ISRO

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 30, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026