---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway रूट को लेकर चर्चाएं तेज, इन राज्यों से होकर गुजरेगा रास्ता, मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं, यात्रा से पहले जानें सबकुछ

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे चर्चित और भारत के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे में से एक के रूट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 11, 2026 3:39 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: देश के सबसे चर्चित और भारत के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे में से एक के रूट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। 1380 किलोमीटर इस Delhi Mumbai Expressway रूट को लेकर लगातार चर्चाएं शुरू हो गई है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र तक जाती है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रही है।

सबसे खास बात है कि पहले दिल्ली से मुंबई की दूरी करीब 24 घंटे की दूरी केवल 12 घंटे की रह जाएगी। इसके अलावा कई कई राज्य, शहरों से होकर गुजरेगी, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगा।

Delhi Mumbai Expressway रूट को लेकर चर्चाएं तेज

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का मुख्य कॉरिडोर हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरता है। इसके विभिन्न कनेक्ट और कनेक्टिंग कॉरिडोर उत्तर प्रदेश समेत दूसरे प्रमुख आर्थिक केंद्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए तैयार किए गए हैं।

अगर इसके रूट की बात करें तो हरियाणा – गुरूग्राम, फरीदाबाद, राजस्थान के कई प्रमुख इलाकों से गुजरेगी। इसके अलावा Delhi Mumbai Expressway एमपी के कई शहरों को कनेक्ट करेगा। इसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र के भी कई जिलों को यह एक्सप्रेसवे कनेक्ट करेगा। बता दें कि इसकी लंबाई करीब 1350 किलोमीटर के आसपास होगी।

सफर के दौरान मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं

बता दें कि Delhi Mumbai Expressway सिर्फ तेज रफ्तार यात्रा के लिए नहीं बल्कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर भी विकसित किया गया है। एनएचएआई के मुताबिक वे-साइड एमेनिटीज, पेट्रोल पंप और अन्य यात्री सुविधाओं तथा कार्गो सुविधाओं जैसी कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके अलावा एक्सप्रेसवे को पूरी तरह एक्सेस-कंट्रोल्ड रखा गया है।

इसका मतलब है कि वाहन निर्धारित एंट्री और एग्जिट पॉइंट से ही एक्सप्रेसवे पर आ-जा सकेंगे। इससे अनियंत्रित ट्रैफिक और अचानक सामने आने वाले स्थानीय यातायात से होने वाली परेशानी को कम करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही राजस्थान, मध्यप्रदेश से दिल्ली की कनेक्टिविटी महज कुछ घंटों की रह जाएगी। हालांकि अभी पूरा रूट शुरू नहीं हुआ है। गुजरात, महाराष्ट्र का कुछ हिस्सा बाकी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026

US Iran War

सितम्बर 5, 2026

Keralam Accident

सितम्बर 5, 2026

Punjab News

सितम्बर 4, 2026