---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने की कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाने की अपील, कहा ‘एकता से राष्ट्र निखरता…’

CM Yogi Adityanath: कांवड़ियों की सुख सुविधा का ध्यान रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। वहीं इस सबके बीच जनता से खास अपील करते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं इस दौरान क्या कहा गया है

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2026 1:35 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की पाती के जरिए उत्तर प्रदेश के लोगों को कांवड़ियों को लेकर खास अपील करते हुए दिखे हैं। इस दौरान उनकी सुविधा का ख्याल रखने के लिए किस तरह से लोगों को मदद के लिए आगे आने की बात कही है। आइए जानते हैं इस दौरान योगी की पाती में सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा है जो जाहिर तौर पर कांवड़ियों की यात्रा को सुविधाजनक और खास बनाने के लिए काफी है। आखिर लोगों से अपील करते हुए किस तरह से सीएम ने अपनी बात रखी है जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा की बताई खासियत

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “भारतीय परंपराओं में कुछ यात्राएं धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं होतीं, अपितु वे समाज, संस्कृति, अनुशासन एवं लोकजीवन की जीवंत पाठशाला भी बन जाती हैं। श्रावण में निकलने वाली कांवड़ यात्रा ऐसी ही एक अनुपम परंपरा है, जो प्रत्येक वर्ष करोड़ों श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के सूत्र से जोड़ती है।”

सीएम योगी आदित्यनाथ की क्या हैं अपील

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा प्रत्येक शिवभक्त की यात्रा सम्मानपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। व्यवस्थित शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सकीय सहायता, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा नियंत्रण कक्ष से सतत निगरानी के माध्यम से यात्रा को सुचारु बनाया गया है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाएं। पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाएं तथा प्लास्टिक-मुक्त जीवन का संकल्प लें। यदि मार्ग में एंबुलेंस अथवा विद्यालय वाहन जा रहा हो, तो उसे प्राथमिकता दें। हमारी छोटी-सी सजगता किसी के लिए बड़ी सहायता बन सकती है।

CM Yogi Adityanath ने लोगों से की ये खास अपील

योगी की पाती के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर शिव भक्त की पहचान एक होती है। भगवा वस्त्र, कंधे पर कावड़ और हृदय में भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा पैदल चलते कदम अलग हो सकते हैं लेकिन सबका लक्ष्य एक ही है। महादेव का जलाभिषेक। सेवा से समाज और एकता से राष्ट्र निखरता है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास और समर्पण कांवड़ यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति है और उनके स्वागत में पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्गों पर स्वच्छता सुनिश्चित की गई है मैं आप सभी से आग्रह करता हूं की कावड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाएं। हमारी छोटी से सजकता किसी के लिए बड़ी सहायता बन सकती है। इस पवन परंपरा की गरिमा बनाए रखना हमारा दायित्व है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 September 2026

सितम्बर 9, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026