---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, कहा ‘राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दे रहे शिवभक्त’

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कांवड़ियों और शिव भक्तों का अभिनंदन किया गया और सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां खुद मुख्यमंत्री की तरफ से दिखाई गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2026 4:18 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सावन मास में उत्तर प्रदेश में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का विशेष सम्मान व्यक्त करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से अभिनंदन किया गया। ऐसे में उन पर पुष्पवर्षा की गई है। सोशल मीडिया पर झलकियां शेयर करते हुए सीएम ने बताया कि कैसा महसूस हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा सुविधा एवं सम्मान के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार प्रतिबद्ध है। उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। आइए जानते हैं किस तरह से शिवभक्तों का अभिनंदन किया गया है।

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर क्या बोले सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x पर लिखा, “भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पवित्र श्रावण माह के पावन अवसर पर जलाभिषेक करने निकले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों पर आज जनपद मेरठ में पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।भक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे शिवभक्त जाति-पंथ, प्रांत एवं क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दे रहे हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान के लिए यूपी सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है। देवाधिदेव महादेव सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है।”

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल सी कांवड़ियों की यात्रा बना आसान

उत्तर प्रदेश सरकार सनातन सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सीएम योगी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं, विश्राम स्थल, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ अपनी यात्रा पूर्ण कर सके।

कांवड़ियों को हर सुविधा प्रदान कर रहे CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान देते हुए उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आज उत्तर प्रदेश में धार्मिक आयोजनों का स्वरूप अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य बन रहा है। आस्था, सेवा और सुशासन का यह समन्वय प्रदेश को सांस्कृतिक गौरव और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Rain Alert 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 22, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 22, 2026