---Advertisement---

‘बंटवारा 1947’ एक्टर Sunny Deol को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया खास तोहफा, प्रीति जिंटा संग डांस से लखनऊ इवेंट को बनाया रंगीन

Sunny Deol: बंटवारा 1947 के एक्टर और एक्ट्रेस की मुलाकात उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुई और सोशल मीडिया पर तमाम झलक चर्चा में है। कहने में कोई शक नहीं है कि लखनऊ इवेंट को उन्होंने और स्पेशल बना दिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Sunny Deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: 14 अगस्त को भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित फिल्म रिलीज हो रही है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली बंटवारा 1947 को लेकर लोगों में एक अलग जोश दिखाई दे रहा है। वहीं इस सबके बीच सनी देओल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर फिलहाल ट्रेंड में है। खास बात यह है कि इस मुलाकात के बाद बंटवारा 1947 एक्टर को उत्तर प्रदेश के सीएम ने एक खास तोहफा दिया। लखनऊ इवेंट से तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे देखने के बाद इतना तो तय है कि सनी देओल ने प्रीति जिंटा के साथ माहौल को रंगीन बना दिया।

कहां हुई सीएम योगी संग प्रीति जिंटा और सनी देओल की मुलाकात

इस मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ में x प्लेटफार्म पर तमाम झलकियां को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा है, “प्रख्यात फिल्म अभिनेता सनी देओल जी एवं अभिनेत्री प्रीति जिंटा जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।”

सनी देओल को सीएम योगी से मिला ये तोहफा

सनी देओल ने इस मुलाकात के बाद लिखा, “लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। उनके साथ बहुत अच्छी और गर्मजोशी भरी बातचीत हुई।” वही रिपोर्ट की माने तो सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने सनी देओल को भगवान श्री राम की एक पवित्र मूर्ति गिफ्ट की। विश्वास, सम्मान और गर्व का एक शक्तिशाली पल फैंस इसे बता रहे हैं।

Sunny Deol ने लखनऊ इवेंट में बांध दिया समा

वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर और झलकियां भी चर्चा में है। लखनऊ इवेंट में सनी देओल फुल ऑन रंग लगाते हुए नजर आए हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि प्रीति जिंटा भी थिरकती दिखाई देती है और इस दौरान बंटवारा 1947 एक्टर अपने आईकॉनिक सोंग मैं निकला पर डांस करते हुए दिखाई देते हैं। एक बार फिर देश के लिए जुनून दिखाते हुए एक्टर नजर आने वाले हैं ।14 अगस्त को बंटवारा 1947 की टक्कर इमरान हाशमी की आवारापन 2 से है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Rain Alert 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 22, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 22, 2026