---Advertisement---

Batwara 1947: भारत-पाकिस्तान के खौफनाक दर्द को बयां करेंगे आमिर खान- सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ का फर्स्ट लुक सोच में डाल देगा

Batwara 1947: आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही बंटवारा 1947 का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस टीजर ने लोगों की रुह को कंपा दिया है। ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2026 2:34 अपराह्न

Batwara 1947
Follow Us
---Advertisement---

Batwara 1947:  आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का फर्स्ट लुक के साथ रिलीज डेट सामने आ गई है।  इसमें लीड रोल में सनी देओल हैं। मेकर्स की तरफ से जारी की गई वीडियो भारत और पाकिस्तानी के 1947 में हुए बंटवारे के दर्द को बयां करती है। इस फिल्म में कई अनसुनी और अनदेखी कहानियां देखने को मिल सकती है। बंटवारा 1947   को स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त  2026 को रिलीज किया जाएगा। गदर 2 और बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल की ये एक और बड़ी हिट मूवी बताई जा रही है।

Batwara 1947 फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट

‘बंटवारा 1947’ का फर्स्ट लुक एक्टर सनी देओल ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। जिसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘नफरत और डर के समय में उन्होंने हिम्मत चुनी’। ये एक मोशन पोस्टर टीजर है। जिसमें एक्टर सनी देओल सहित अन्य कलाकार भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द से चूर हैं। टीजर में इमोशनल म्यूजिक बज रहा है। जिसके कारण ये सीधे दिल क छू रहा है। कुछ सेकंड के इस टीजर ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इस फिल्म को 14 अगस्त 2026 को  स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का पहले नाम लाहौर 1947 था। बाद में इस बदला गया है।

आमिर खान और सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की स्टोरी और स्टारकास्ट

सनी देओल और आमिर खान की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की क हानी  असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ से प्रेरित बताई जा रही है। इसके निर्देशक राजकुमार संतोषी हैं और आमिर खान के प्रडक्शन हाउस में इसे बनाया गया है। इसकी कहानी बंटवारे के दौरान भारत छोड़कर गए एक मुस्लिम परिवार की है। जो पाकिस्तान के एक हिन्दू  महिला की हवेली में जाता है। पहले तो दोनों तके बीच विवाद होता है। इसके बाद हिन्दू और मुस्लिम की एकता को दिखाया जाता है। ये मूवी काफी इमोशनल होने वाली है। सनी देओल एक बहादुर आदमी के रोल में हैं। इसके साथ ही मूवी में अहम भूमिका में प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी और अली फज़ल जैसे बड़े कलाकार हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

जून 9, 2026

Viral Video

जून 9, 2026

Manjari Fadnis

जून 9, 2026

Viral Video

जून 9, 2026

Viral Video

जून 9, 2026

Kangana Ranaut

जून 9, 2026