---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 5: हफ्ते से पहले ही निकला रामचरण -जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ का दम, कमाई में भयंकर गिरावट

Peddi Box Office Collection Day 5: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' का कलेक्शन गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। इस मूवी के लिए सोमवार अच्छा नहीं रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2026 10:55 पूर्वाह्न

Peddi Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 5: साउथ सुपर स्टार रामचरण और जाह्नवी कपूर की पेड्डी फिल्म में भयंकर गिरावट आ गई है। रिलीज के पांचवें दिन गिरती कमाई ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है। रामचरण -जाह्नवी कपूर की इस मूवी ने ऑपनिंग डे पर 112 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। रविवार को भी अच्छी कमाई की, लेकिन सोमवार को अचानक दर्शकों की संख्या आधी रह गई। जिसके कारण मूवी एक और नया रिकॉर्ड बनाने से चूक गई।अगर आप भी इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो कलेक्शन में हुई गिरावट का कारण जानें।

Peddi Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?

रामचरण और जाह्नवी कपूर की पेड्डी मूवी ने रिलीज के पांचवें दिन 12.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ये कमाई 7905 शोज से हुई है। ये साउथ फिल्म भारत में 201.92 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 47 करोड़ रुपए है। पेड्डी का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 248.92 करोड़ रुपए है। मूवी अगर सोमवार को अच्छा प्रदर्शन करती तो शायद 250 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जाती। लेकिन इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को बनाने से ये चूक गई हैं। ये एक तेलुगु फिल्म है, जिसे हिन्दी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है।  पेड्डी का बजट  350 करोड़ के आस-पास है। उम्मीद की जा रही है , इस हफ्ते ये अपना बजट निकालकर  प्रॉफिट की तरफ बढ़े। इस मूवी के राइटर और डायरेक्टर बुची बाबू सना हैं।  बॉक्स ऑफइस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ का कलेक्शन गिरने का संभावित कारण

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ के कलेक्शन में सोमवार को हुई गिरावट के कई कारण है। रविवार को इस मूवी ने 31.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसके कारण वर्किंग डे सोमवार को इस मूवी को कम ही लोगों ने देखा। वहीं, कुछ लोग जाह्नवी कपूर के सीन को लेकर चल रहे विवाद को भी इसका एक कारण मान रहे हैं। मूवी को हिन्दी ऑडियंस का कम प्यार मिल रहा है। जिसके कारण इसमें गिरावट जारी है। फिलहाल अभी मूवी को रिलीज हुए एक हफ्ता नहीं हुआ है। इसीलिए अभी इसके खराब प्रदर्शन को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। आने वाले दिनों में ये अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Haiwaan Movie Review

सितम्बर 11, 2026

Samantha Ruth Prabhu

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026

Shriya Saran

सितम्बर 11, 2026