---Advertisement---

‘भारत हमारी मां तो पाकिस्तान मौसी…’ ये क्या बोलकर फंसे Sunny Deol , विवादित बयान के बीच ‘बंटवारा: 1947’ के लिए बढ़ी मुसीबत

Sunny Deol: बंटवारा 1947 की रिलीज से पहले आखिर एक्टर की तरफ से कौन सा बयान दिया गया जहां उन्होंने पाकिस्तान को मौसी बता दिया। आइए जानते हैं क्यों सोशल मीडिया पर उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2026 4:48 अपराह्न

Sunny Deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: 14 अगस्त को बंटवारा 1947 रिलीज होने के लिए तैयार है और फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का क्रेज देखा जा रहा था। इस सब के बीच अब इसकी मुसीबत बढ़ती हुई नजर आ रही है। इवेंट के दौरान भारत को मां तो पाकिस्तान को मौसी कह दिया जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। क्या इस बयान की वजह से उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 के लिए मुसीबत मोल ले लिया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानिए क्या है कंट्रोवर्सी की वजह।

Sunny Deol ने बंटवारा 1947 रिलीज से पहले क्यों आए विवादों में

दरअसल अगर रिपोर्ट की बात करें तो बताया जा रहा है सनी देओल ने भारत और पाकिस्तान के ताजा इतिहास के बारे में बात करते हुए कहा कि “बंटवारा 1947 वहां सूट नहीं किया गया है यह हिंदुस्तान में शूट किया गया है। हम फील की बातें नहीं करते क्योंकि पूरा मुल्क एक ही था। जैसे मेरे पापा कहा करते थे कि यह मेरी मां है और वह मेरी मौसी है। यह तो आप लोग सब अच्छी तरह से जानते हैं। हम सब एक तरह से इंसान हैं तो जुड़े हुए हैं कहीं ना कहीं से।”

बंटवारा 1947 हीरो सनी देओल की हो रही कड़ी आलोचना

सनी देओल को लोगों द्वारा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। जहां एक यूजर ने कहा अपने परिवार के साथ मौसी के पास ही चले जाओ तो एक ने कहा इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ फिल्में बनाते हैं। एक यूजर ने कहा इसको भेजो पता चल गया कि पाकिस्तान के बगैर मूवी हिट नहीं हो पाएगी। एक ने कहा मौसी है इसलिए हैंडपंप उखाड़ा था क्या तो एक ने लिखा इसी पर रोजी-रोटी टिकी है। एक यूजर ने कहा इसकी फिल्मों को बायकॉट करो तो एक ने कहा बंटवारा 1947 फ्लॉप हो जाएगी।

गौरतलब है कि क्या सनी देओल की कंट्रोवर्सी कम हो पाती है और बंटवारा 1947 को लेकर लोगों का प्यार नजर आता है। दरअसल यह एक फैमिली ड्रामा है जो राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाले हैं। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pati Patni Aur Panga 2

सितम्बर 21, 2026

Daayra Box Office Collection Day 3

सितम्बर 21, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 38

सितम्बर 21, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 17

सितम्बर 21, 2026

Salman Khan

सितम्बर 21, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 21, 2026