Delhi News: राजधानी दिल्ली में अपना आशियाना खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल डीडीए दिल्ली की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत में फ्लैट खरीदने का मौका उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक आवेदकों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि भी नजदीक आ चुकी है।
अगर आप भी दिल्ली में अपने घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी। इसकी जानकारी खुद डीडीए ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।
आवेदन की अंतिम तारीख जल्द
डीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि इस बढ़े हुए मौके को न चूकें। DDA टावरिंग हाइट्स, कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026। बेहतरीन आराम का अनुभव करें। मॉडर्न लाइफस्टाइल | प्राइम लोकेशन | बेहतरीन कनेक्टिविटी, दिल्ली की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत।
Don’t Miss This Extended Opportunity
DDA Towering Heights, Karkardooma Housing Scheme 2026
Live the Height of Comfort
Modern Lifestyle | Prime Location | Seamless Connectivity
Delhi’s Tallest Residential Building.
Last Date: 31 July 2026
To book, visit- https://t.co/JAnU8KJv9B… pic.twitter.com/KjA8YzmE7q— Delhi Development Authority (@official_dda) July 3, 2026
आखिरी तारीख – 31 जुलाई 2026, इस स्कीम का नाम “डीडीए टावरिंग हाइट्स एट ईस्ट दिल्ली हब कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2025” है। इसके तहत कड़कड़डूमा में बनने वाले 2-BHK फ़्लैट्स को पूरी तरह से ऑनलाइन सिस्टम के ज़रिए बेचा जाएगा।
फ्लैट खरीदने के लिए योग्ता
- आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए (यानी, आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख तक आवेदक 18 साल का हो चुका हो) और वह कानूनी रूप से अनुबंध करने के योग्य हो।
- दिल्ली में कोई ज़मीन या बनी-बनाई प्रॉपर्टी रखने पर कोई रोक नहीं होगी।
- आवेदक को ‘आवेदन फ़ॉर्म’ में केवल अपने नाम से किसी बैंक में खुले बचत खाते (savings account) की जानकारी देनी होगी।
- आवेदक के पास इनकम टैक्स एक्ट के तहत जारी किया गया परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) होना चाहिए और इसे आवेदन फ़ॉर्म में बताना ज़रूरी है।
- SC/ST आरक्षित श्रेणी के तहत संयुक्त आवेदन (joint application) के मामले में, संयुक्त आवेदक/सह-आवेदक परिवार का सदस्य होना चाहिए।







