DIGIPIN: चंद सेकेंड में पता कर सकेंगे अपने घर का सटीक लोकेशन, जानें क्या है India Post का नया सिस्टम; फायदे जान उड़ जाएंगे होश

DIGIPIN

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

DIGIPIN: भारतीय डाक सेवा यानि India Post आम लोगों के लिए तरह तरह की सुविधाएं इजात करता रहता है, ताकि बड़ी संख्या में लोगों को फायदा हो सके। इसी बीच India Post ने एक नया सिस्टम लॉन्च किया है, जिसका नाम है DIGIPIN, इसकी मदद से अब अपने घर का सटीक लोकेशन चेक कर सकेंगे। हमने अक्सर देखा है कि अपना पिन कोड दर्ज करने के बाद सटीक लोकेशन ना दिखाकर गूगल मेप अगल बगल का लोकेशन दिखाता है, जिसके कारण कई बार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चलिए आपको बताते इस ऐप से जुड़ी सभी जरूरी चीजें और इसके फायदें।

क्या है India Post का नया सिस्टम DIGIPIN

जानकारी के मुताबिक इस DIGIPIN को India Post, IIT हैदराबाद और इसरो की मदद से इसे बनाया गया है। दरअसल इस नए सिस्टम का काम आपके घर का सटीक लोकेशन बताना है। यह एक 10 अक्षरों वाला अल्फान्यूमेरिक कोड है, जो सटीक लोकेशन बताने में सक्ष्म है। बता दें कि अभी भी कई ऐसी जगहें जहां का लोकेशन सही नहीं होता है या फिर वह कई किलोमीटर दूर का कवर कर लेता है। आज के दौर में यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कई बार आपताकालिन स्थिति के दौरान एबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत कई गाड़ियों को लोकेशन का पता कर पाना मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतें होती है। लेकिन इस नए डिजीपिन से सटीक लोकेशन पर पहुंचा जा सकेगा।

क्या है नए डिजीपिन के फायदें?

कैसे चेक करें अपना DIGIPIN?

माना जा रहा है कि यह India Post का एक काफी सराहनीय कदम है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।

Exit mobile version