---Advertisement---

DIGIPIN: चंद सेकेंड में पता कर सकेंगे अपने घर का सटीक लोकेशन, जानें क्या है India Post का नया सिस्टम; फायदे जान उड़ जाएंगे होश

DIGIPIN को India Post, IIT हैदराबाद और इसरो की मदद से इसे बनाया गया है। दरअसल इस नए सिस्टम का काम आपके घर का सटीक लोकेशन बताना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 10, 2025 1:26 अपराह्न

DIGIPIN
Follow Us
---Advertisement---

DIGIPIN: भारतीय डाक सेवा यानि India Post आम लोगों के लिए तरह तरह की सुविधाएं इजात करता रहता है, ताकि बड़ी संख्या में लोगों को फायदा हो सके। इसी बीच India Post ने एक नया सिस्टम लॉन्च किया है, जिसका नाम है DIGIPIN, इसकी मदद से अब अपने घर का सटीक लोकेशन चेक कर सकेंगे। हमने अक्सर देखा है कि अपना पिन कोड दर्ज करने के बाद सटीक लोकेशन ना दिखाकर गूगल मेप अगल बगल का लोकेशन दिखाता है, जिसके कारण कई बार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चलिए आपको बताते इस ऐप से जुड़ी सभी जरूरी चीजें और इसके फायदें।

क्या है India Post का नया सिस्टम DIGIPIN

जानकारी के मुताबिक इस DIGIPIN को India Post, IIT हैदराबाद और इसरो की मदद से इसे बनाया गया है। दरअसल इस नए सिस्टम का काम आपके घर का सटीक लोकेशन बताना है। यह एक 10 अक्षरों वाला अल्फान्यूमेरिक कोड है, जो सटीक लोकेशन बताने में सक्ष्म है। बता दें कि अभी भी कई ऐसी जगहें जहां का लोकेशन सही नहीं होता है या फिर वह कई किलोमीटर दूर का कवर कर लेता है। आज के दौर में यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कई बार आपताकालिन स्थिति के दौरान एबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत कई गाड़ियों को लोकेशन का पता कर पाना मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतें होती है। लेकिन इस नए डिजीपिन से सटीक लोकेशन पर पहुंचा जा सकेगा।

क्या है नए डिजीपिन के फायदें?

  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अगर आप कोई चीज आनलॉईन ऑर्डर करते है तो यह आपके घर में पहुंच सकेगा। कई बार डिलीवरी करने वाले फोन करते है क्योंकि आपको उनका लोकेशन नहीं मिलता है।
  • किसी भी इमरजेंसी स्थिति में मदद पहुंच सकेगी, जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस व अन्य आपातकालीन सेवा, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
  • रिमोट लोकेशन में भी सटीक पहुंच, जिससे बड़ी संंख्या में लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।

कैसे चेक करें अपना DIGIPIN?

  • अगर आप भी अपनी DIGIPIN चेक करना चाहते है तो सबसे पहले वेबसाइट https://dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home पर जाएं।
  • इसके बाद अपना लोकेशन एक्सेस करने की अनुमति दें।
  • दिए गए डिटेल पर क्लिक करें और शर्तें स्वीकार करें।
  • नीचे ही डिजीपिन दिखने लगेगा, जिसके बाद आप उसे नोट कर सकते है।

माना जा रहा है कि यह India Post का एक काफी सराहनीय कदम है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Rashifal 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026