---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका का वेनेजुएला के साथ सुपर डील! 65 अरब बैरल तेल भंडार पर नियंत्रण? जानें पूरी डिटेल्स

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ एक बड़े समझौते का ऐलान किया है। इसमें बताया गया कि यूनाइटेड स्टेट्स को वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर नियंत्रण मिल जाएगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 29, 2026 1:54 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: इन दिनों अमेरिका तेजी से दुनिया भर के तेल से अमीर देशों के साथ समझौता करने की तरफ बढ़ रहा है। बीते शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ एक बड़े समझौते का ऐलान किया, जिससे दुनिया को एक नया संदेश मिला। उन्होंने कहा कि इस समझौते से यूनाइटेड स्टेट्स को वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर नियंत्रण मिल जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इस समझौते में दावा किया गया है कि अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला से सिर्फ लागत मूल्य पर तेल लिया जाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस डील की जानकारी दी है।

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल का भंडार – Donald Trump

आपको बता दें कि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल का भंडार बताया जाता रहा है। जनवरी में जब से अमेरिका ने लंबे समय से वहां के शासक निकोलस मादुरो को हटाकर उन्हें अपने कब्ज़े में लिया है, तब से लेकर अब तक वेनेजुएला की सरकार ट्रंप प्रशासन के बहुत ज़्यादा दबाव और कड़ी निगरानी में काम कर रही है। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज तब तक अंतरिम लीडर के तौर पर बने रहने और काम करने में सफल रहेंगी, जब तक वह अमेरिकी लाइन पर चलती रहेंगी। मतलब साफ अमेरिकी शक्ति के सामने वेनेजुएला साथ है। यह तेल डील की घोषणा, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिकी सेना के ऑपरेशन के लगभग 9 महीने बाद हुई है। बता दें कि इस साझेदारी से निकलने वाले तेल में अमेरिका को 55% हिस्सा मिलेगा।

डोनाल्ड ट्रंप के साथ डील फाइनल

वेनेजुएला सरकार की तरफ से जारी की गई एक बयान में कहा गया है कि अमेरिका के साथ इस डील में 17 तेल क्षेत्रों का विकास शामिल है, जहां 65 अरब बैरल तेल होने की पुष्टि की जा चुकी है। आगे कहा गया कि इस समझौते से वेनेजुएला के तेल उद्योग में 100 अरब डॉलर का निवेश आने की संभावना है। जिसमें टैक्स के रूप में 209 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई होने के संकेत है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस डील को लेकर काफी खुश हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे दुनिया की सबसे बड़ी डील बताया है। वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने भी इसे ऐतिहासिक समझौता करार दिया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026