---Advertisement---

’24 घंटों में भारत के टैरिफ में भारी बढ़ोतरी…’ Donald Trump के बयान से मचा हड़कंप; इंडिया का क्या होगा अगला कदम? जानें सबकुछ

Donald Trump: भारत को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की मंशा लगातार समझ से बाहर होती जा रही है, आए दिन ट्रंप भारत को लगातार धमकी दे रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 5, 2025 6:47 अपराह्न | Updated: अगस्त 5, 2025 11:20 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: भारत को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की मंशा लगातार समझ से बाहर होती जा रही है, आए दिन ट्रंप भारत को लगातार धमकी दे रहे है। वहीं अब Donald Trump ने एक इंटरव्यू में कहा कि “मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों में भारत के टैरिफ में भारी वृद्धि करने जा रहा हूं”। गौरतलब है कि अभी ट्रंप ने भारत पर जुर्माना के साथ 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा रखा है। वहीं ऐसे मौके पर ट्रंप का ऐसा बयान आना, कहीं ना कहीं भारत की चिंता बढ़ा सकता है। हालांकि भारत ने भी साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि यह नया नहीं इससे पहले भी ट्रंप को धमकी दी थी।

Donald Trump ने टैरिफ को लेकर भारत को दी थी धमकी

आए दिन अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump भारत को धमकी दे रहे है। वहीं एक बार फिर ट्रंप ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि “भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाज़ार में भारी मुनाफ़े पर बेच रहा है।

उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन द्वारा यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इस वजह से, मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ़ में काफ़ी वृद्धि करूँगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद”!!!

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद भारत का क्या होगा अगला कदम

एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ का असर उलटा पड़ सकता है, और अमेरिका और Donald Trump को इसका असर देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगने से उनकी लागत बढ़ जाएगी जिसके परिणामस्वरूप अमेरिकी ग्राहकों के लिए कपड़ा, आभूषण और ऑटो पार्ट्स के उत्पाद अधिक महंगे हो सकते हैं।

टैरिफ की मार से अमेरिका में सप्लाई चैन प्रभावित होने के आसार हैं जिसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ेगा। यदि भारत टैरिफ के साथ जवाबी कार्रवाई करता है, तो भारत को निर्यात करने वाली अमेरिकी कंपनियों को प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर भारत के लिहाज से देखा जाए, तो भारत पर इसका कुछ खास असर नहीं देखने को मिलेगा। वहीं PM Modi ने खुले तौर पर लोकल के लिए वोकल होना पड़ेगा। यानि आने वाले दिनों में भारत भी अमेरिका को उसके ही लफ्ज में जवाब दे सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 4, 2026