---Advertisement---

EPFO: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ ने ब्याज दर में किया तगड़ा इजाफा, जानें पूरी डिटेल

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि ईपीएफओ(EPFO) ने करीब 6 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें कि ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए EPF खातों के लिए 8.25% की ब्याज दर तय की है। शनिवार को हुई सीबीटी की बैठक में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 10, 2024 12:39 अपराह्न

EPFO
Follow Us
---Advertisement---

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि ईपीएफओ(EPFO) ने करीब 6 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें कि ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए EPF खातों के लिए 8.25% की ब्याज दर तय की है। शनिवार को हुई सीबीटी की बैठक में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए प्रोविडेंट फंड यानि पीएफ का ब्याज 8.25 फीसदी फिक्स कर दिया गया है।

पिछले सालों में कितना था PF ब्याज दर?

EPFO
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

पिछले साल 28 मार्च को ईपीएफओ ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खातों के लिए 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर की घोषणा की थी। गौरतलब है कि ईपीएफओ ने मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दी थी। बता दें कि यह 4 दशक में सबसे कम ब्याज दर था।

EPFO: वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा

सीबीटी के फैसले के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर संबंधित निर्णय को अनुमोदन के लिए प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय भेजा जाएगा। आपको बता दें कि सरकार के अनुमोदन के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ की ब्याज दर ईपीएफओ के 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा किया जाएगा।

क्या है EPF?

बता दें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का गठन 4 मार्च 1952 को हुआ था और ये श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आता है। EPFO के तहत संस्था के कर्मचारियों को भविष्य निधि ,पेंशन और बीमा से जुड़े कई लाभ दिए जाते हैं। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले पेशेवरों के लिए अपनी सैलरी से बचत करने का ये सबसे बेहतर जरिया माना जाता है। 20 से ज्यादा वर्कफोर्स वाली कंपनी के कर्मचारियों की सैलरी से कुछ हिस्सा ईपीएफ अकाउंट में जमा कराया जाता है, जिसका रेग्युलेटर EPFO होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 17, 2026