---Advertisement---

अब चुटकियों में लिंक होगा मोबाइल नंबर! EPFO के नए फैसले से लाखों पीएफ धारकों को पहुंचेगा फायदा, चेक करें स्टेप वाय स्टेप प्रोसेस

EPFO: पीएफ धारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। अगर आपका मोबाइल नंबर यूएन पर लिंक नहीं है तो आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2026 3:55 अपराह्न

EPFO
Follow Us
---Advertisement---

EPFO: पीएफ खाताधारकों को अपना मोबाइल नंबर पीएफ में जोड़ने के लिए काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। कई बार मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए खाताधारकों को अच्छी खासी रकम देनी पड़ती है। लेकिन अब आप चुटकियों में अपना मोबाइल नंबर यूएन खाता में जो सकेंगे। इसकी जानकारी खुद ईपीएफओ ने अपने सोशल मीडिया पर दी है और स्टेप वाय स्टेप प्रोसेस भी बताया कि घर बैठे अपने फोन या लैपटॉप की मदद से कैसे इसे जोड़ा जा सके। बता दें कि नौकरीपेशा लोगों की एक तय राशि पीएफ फंड के लिए काटी जाती है, ताकि भविष्य में उसका इस्तेमाल किया जा सके। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

ऐसे लिंक करें अपना मोबाइल नंबर

  • सबसे पहले EPFO की अधिकारिक वेबसाइट www.epfo.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद Employees के विकल्प पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पर क्लिक करें।
  • फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया के बाद अब यूएन नंबर दर्ज करें, उसके साथ साथ अपनी जन्म तिथि, लिंग दर्ज करें।
  • अपना नया नंबर जो आप लिंक करना चाहते है उसे दर्ज करें, साथी की कैप्चा को भी दर्ज करें।
  • आपके यूएएन में केवल आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर ही पंजीकृत किया जा सकता है।
  • ऑथराइजेशन पिन प्राप्त करने के लिए क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
  • कंफर्म करने के बाद अपना नया पासवर्ड बनाएं।
  • पासवर्ड बदल जाएगा और आप नया मोबाइल नंबर भी यूएस से लिंक हो जाएगा।

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना मोबाइल नंबर बदल सकते है।

क्यों जरूरी है मोबाइल नंबर लिंक करना?

अगर आपका खाता है और आपने अभी तक अपना मोबाइल नंबर लिंक नहीं किया है, तो ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना मोबाइल नंबर जोड़ सकते है। दरअसल यूएन लोगिंन करने के दौरान ओटीपी देना अनिवार्य होता है। इसके अलावा एसएमस के जरिए आप अपना पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते है। क्लेम करते समय OTP वेरिफिकेशन आसान होगा।
UAN से जुड़ी सभी सेवाएं एक्टिव रहेंगी। फ्रॉड और अनऑथराइज्ड एक्सेस से सुरक्षा रहेगी। यानि कई मायने में यह जरूरी है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 3 June 2026

जून 2, 2026

Rain Alert 3 June 2026

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026

Lucknow News

जून 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Lucknow-Kanpur Expressway

जून 2, 2026