---Advertisement---

Viral Video:रेलवे की मैडम ने यात्री का टिकट के नाम पर किया भयंकर शोषण, देखें फिर क्या हुआ जब आम आदमी का टूटा सब्र?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो टिकट के लिए कई दिनों से रेलवे की टिकट विंडो के चक्कर काट रहा था। लेकिन  जब उसका सब्र टूटा तो आदमी ने जमकर बवाल काटा। अब इसी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना पर रेवले ने भी रिएक्शन दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 17, 2026 12:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  ट्रेन और रेलवे से जुड़े हुए आए दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद कई बार भारतीय रेलवे के द्वारा एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी हालहि में भारतीय रेलवे की टिकट विंडो पर बैठी महिला कर्मचारी का वीडियो सामने आया है। एक यात्री के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि,  वो पिछले तीन दिनों से टिकट विंडों के चक्कर काट रहा है लेकिन उसे टिकट नहीं मिल रहा है। जब यात्री को गुस्सा आता है तो महिला कर्मचारी उसके साथ छीना-झपटी करने लग जाती है। वो  वीडियो बनाने से मना करती है। इस पूरी घटना में आदमी काफी परेशान लग रहा है।

टिकट के लिए यात्री हुआ सिस्टम से परेशान

इस वायरल वीडियो को Manzar नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘जब आप टिकट लेने जाएं और सिस्टम आपसे लूडो खेलने लगे।

एक यात्री और रेलवे क्लर्क के बीच टिकट को लेकर ज़ोरदार बहस हो गयी ।यात्री का आरोप है कि मैडम ने ओटीपी और पेमेंट के नाम पर उन्हें परेशान किया और टिकट देने से मना कर दिया।’ इस पूरी घटना के वीडियो में  आदमी अपनी परेशानी और बेबसी चिल्ला-चिल्लाकर दिखा रहा है। सिस्टम से वो इतना ज्यादा परेशान हो चुका है कि, अपनी भावनाओं को नहीं रोक सका।  फिलहाल अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि,  ये घटना कब और कहां कि, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कौन है?

Viral Video पर क्या बोला रेलवे?

सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो जब तेजी से वायरल हुआ तो लोगों ने सवाल उठाना शुरु कर दिया।  वो यात्री और महिला क्लर्क के बीच हो रही बहस के समाधान को लेकर कमेंट करने लगे। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे के द्वारा वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए कार्रवाई की आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि,  ‘हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया , स्टेशन का नाम और मोबाइल नंबर वैकल्पिक रूप से DM के माध्यम से हमारे साथ साझा करें। आप अपनी शिकायत सीधे https://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं या 139 डायल कर सकते हैं।’

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026