---Advertisement---

Delhi Viral Video: नारी शक्ति इवेंट में पहुंची लड़की हुई स्लीवलेस पहनने की वजह से बायकॉट, डीयू छात्रा के पर्दाफाश से मचा बवाल

Delhi Viral Video: वीडियो में स्लीवलेस पहनने की वजह से एक कार्यक्रम में लड़की को जाने की इजाजत नहीं मिली और इसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो को जारी करते हुए उसने जो खुलासे किए वह लोगों को हैरान कर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2026 4:24 अपराह्न

Delhi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Viral Video: आज के समय में महिला सशक्तिकरण, महिला की जागृति और नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए कई मुहिम और इवेंट्स का आयोजन किया जाता है। अगर इसी इवेंट में किसी ऐसी महिला को जाने से रोक दिया जाए जो स्लीवलेस सूट पहनी हो तो आप क्या कहेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी की पढ़ने वाली छात्रा ने एक वीडियो को शेयर करते हुए बड़ा पर्दाफाश किया है। यह सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। आखिर नारी शक्ति इवेंट के दौरान क्यों उस लड़की को बायकाट किया गया। इस बारे में दिल्ली वायरल वीडियो में खुद ही वह पूरी कहानी बताती हुई नजर आई है।

क्यों लड़की को स्टेज पर जाने से रोका गया

दिल्ली वायरल वीडियो में सारा शर्मा नाम की 19 वर्षीय छात्रा ने इस बात का खुलासा किया कि महिला युवा संसद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का सम्मान करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था। नारी शक्ति विकसित भारत की आवाज विषय केंद्र था लेकिन मंच पर ठीक जाने से पहले उन्हें एक अधिकारी ने रोक दिया। इस दौरान उनसे कहा गया कि उनकी जगह किसी और को भेज दिया जाए क्योंकि उन्होंने स्लीवलेस सूट पहनी हुई है। जब लड़की ने यह कहा कि उन्होंने ट्रेडिशनल ड्रेस कोड को ही स्टाइल किया है और इसमें स्लीवलेस का जिक्र नहीं किया गया था। उसके बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई।

Delhi Viral Video को लेकर लोगों का भी फूट पड़ा गुस्सा

वहीं लड़की ने दिल्ली वायरल वीडियो में अपनी आवाज बुलंद की और पूरी कहानी बता दी है। लोग इस पर सवाल उठाते हुए अपनी भड़ास निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग लड़की को सपोर्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है की बिकनी और बैकलेस ड्रेस को आजकल संस्कृति कहा जा रहा है और स्लीवलेस के नाम पर इस तरह की हरकतें की जा रही है। एक यूजर ने कहा विकसित भारत की आवाज और नारी वह नहीं बन सकती जो वह पहनना चाहती है यह तो सरासर अन्याय है। एक यूजर ने कहा यह तो अविश्वसनीय है।

फिलहाल डीयू में हुए इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही उबाल देखा जा रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं दिल्ली वायरल वीडियो को 11000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026