---Advertisement---

EPFO Update: ईपीएफओ ने नवंबर के दौरान 16 लाख से अधिक सदस्यों को जोड़ा, इस उम्र के कर्मचारियों की संख्या रही सबसे ज्यादा

EPFO Update: ईपीएफओ यानि कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सदस्यों को कई तरह की सुविधा देता है। वहीं, ईपीएफओ अपने कर्मचारियों को समय-समय पर जागरूक करने के लिए खास तैयारी करता है। अगर आप भी ईपीएफओ कर्मचारी हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। EPFO ने एक अहम जानकारी साझा की है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 21, 2023 6:51 अपराह्न

EPFO Update
Follow Us
---Advertisement---

EPFO Update: ईपीएफओ यानि कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सदस्यों को कई तरह की सुविधा देता है। वहीं, ईपीएफओ अपने कर्मचारियों को समय-समय पर जागरूक करने के लिए खास तैयारी करता है। अगर आप भी ईपीएफओ कर्मचारी हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। EPFO ने एक अहम जानकारी साझा की है।

जानिए बड़ा EPFO Update

बीते साल के नवंबर 2022 में ईपीएफओ ने 16 लाख से ज्यादा सदस्यों को जोड़ा है। अगर एक साल पहले का आंकड़ा देखें तो इसमें 16.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, श्रम मंत्रालय के मुताबिक, नवंबर महीने में अक्टूबर के मुकाबले सदस्यों की संख्या 25.67 फीसदी अधिक रही। नवंबर के दौरान 8.99 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जो कि पिछले महीने के मुकाबले 1.71 लाख अधिक है।

Also Read: अगर लेना चाहते हैं Loan और खराब है Cibil Score, ऐसे सुधारें सिबिल स्कोर और कराएं अप्रूव

11.21 लाख कर्मचारी फिर से जुड़े

जानकारी के मुताबिक, नए सदस्यों की संख्या 18 से 21 साल की सबसे अधिक है। इस दौरान जो 2.77 लाख नए सदस्य शामिल हुए। वहीं 22-25 उम्र के 2.32 लाख सदस्य जुड़े हैं। 18-25 साल के दौरान के सदस्य कुल संख्या के 56.60 फीसदी हैं। बताया जा रहा है कि नवंबर के दौरान 11.21 लाख कर्मचारियों ने ईपीएफओ छोड़कर फिर से शामिल हुए। साथ ही इन कर्मचारियों ने अपने खाते को ट्रांसफर भी किया। ईपीएफओ के आंकडे के अनुसार, 18.86 लाख नए कर्मचारियों को नंवबर 2022 के दौरान जोड़ा गया।

18.86 लाख नए कर्मचारियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

आपको बता दें कि 18.86 लाख नए कर्मचारियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और इस दौरान 8.78 लाख कर्मचारी 18-25 आयु के थे। वहीं, इस दौरान 3.51 लाख महिला कर्मचारियों ने भी अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके साथ ही नवंबर के दौरान 63 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने ESI योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।

EPFO देता है ये लाभ

मालूम हो कि ईपीएफओ के तहत कर्मचारियो का भविष्य फंड तैयार किया जाता है। इसका फायदा कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद उसे मिलता है। कर्मचारी का एक पीएफ खाता खोला जाता है, जिसमें कर्मचारी हर महीने अपनी सैलरी में से एक तय योगदान देता है और सरकार इस पर ब्याज देती है।

ये भी पढ़ें: IQOO 9 SE 5G: 8GB RAM वाले मोबाइल पर 10000 रुपये की छूट, AMAZON से उठाएं इस डील का फायदा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026