---Advertisement---

EPFO में ऊंची ब्याज दर का उठाना चाहते हैं लाभ, ये सरल तरीका आ सकता है आपके काम

EPFO: अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और संगठित क्षेत्र में काम करते हैं इस खबर से आपको लाभ हो सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा। कर्मचारी भविष्य निधि संस्थान यानी ईपीएफओ (EPFO) में आपकी सैलरी का एक तय हिस्सा जाता है। हर महीने कर्मचारी की बेसिक सैलरी में से 12 फीसदी और कंपनी की ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 24, 2024 6:59 अपराह्न

EPFO
Follow Us
---Advertisement---

EPFO: अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और संगठित क्षेत्र में काम करते हैं इस खबर से आपको लाभ हो सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा। कर्मचारी भविष्य निधि संस्थान यानी ईपीएफओ (EPFO) में आपकी सैलरी का एक तय हिस्सा जाता है।

हर महीने कर्मचारी की बेसिक सैलरी में से 12 फीसदी और कंपनी की तरफ से भी इतना ही हिस्सा EPFO खाते में जमा होता है। सरकार इस राशि पर अच्छी दर से ब्याज देती है। ऐसे में अगर आप ईपीएफओ में अपने योगदान को बढ़ाने की सोच रहे हैं, ताकि ऊंची ब्याज दरों का लाभ उठाया जा सकें। आपको बता दें कि आप ऐसा सीधे तौर पर नहीं कर सकते हैं। मगर एक अन्य तरीके से आपको लाभ हो सकता है।

VPF के जरिए मिलेगा EPFO वाला लाभ

आपको बता दें कि आप वॉलेंटरी प्रोविडेंट फंड यानी वीपीएफ (VPF)  के जरिए ऐसा कर सकते हैं। आपने सही पढ़ा। आप वीपीएफ के जरिए ईपीएफ में अपने योगदान में इजाफा कर सकते हैं। इस तरह से आप निवेश पर वहीं ब्याज दर का लाभ ले सकते हैं, जो कि ईपीएफ पर दिया जा रहा है। वर्तमान समय में वीपीएफ पर 08.15 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है।

जानिए VPF में कितनी रकम कर सकते हैं जमा

कोई भी ईपीएफओ का सदस्य वीपीएफ में निवेश कर सकता है। नियमों के मुताबिक, वीपीएफ में सैलरी कटने की कोई सीमा नहीं है। कर्मचारी चाहे तो वह अपने बेसिक वेतन का 100 फीसदी हिस्सा वीपीएफ में दे सकता है।

VPF में कैसे करें निवेश

ऐसे में अगर आप वीपीएफ में निवेश करना चाहते हैं तो आपको अपनी कंपनी से बात करनी होगी। आप वीपीएफ खाते को ईपीएफ के साथ शुरू कर सकते हैं। एक बार वीपीएफ अकाउंट खुलने पर आपको कम से कम 5 साल उसमें निवेश करना होगा।

कर सकते हैं ऑनलाइन दावा

यहां पर आपको बता दें कि वीपीएफ खाते में मिलने वाला ब्याज और सारे लाभ लगभग ईपीएफ खाते जैसे ही हैं। इस खाते में डाली गई रकम को आप 5 साल बाद निकाल सकते हैं। इस निवेश योजना का 5 साल का लॉक पीरियड है। ऐसे में इसमें से पैसे निकालने के नियम ईपीएफ खाते की तरह ही है। इसमें ऑनलाइन दावा भी किया जा सकता है।

VPF पर मिलता है टैक्स लाभ

कर्मचारी द्वारा नौकरी बदलने पर वीपीएफ खाते को ईपीएफ खाते की तरह ही ट्रांसफर किया जा सकता है। इसमें निवेश करने वाली रकम और ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता है। इनकम टैक्स की धारा 80C  के तहत इसमें 1.50 लाख रुपये तक का टैक्स लाभ लिया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026