Financial Rule Change from 1st May 2026: अप्रैल 2026 का महीना खत्म होने वाला है और मई का महीना कल से शुरू हो जाएगा। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई तरह के नियमों में बदलाव देखने को मिलते हैं। इसी तरह 1 मई को भी कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा, जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। चलिए आपको बताते है कि 1 मई 2026 से किन नियमों में बदलाव होंगे। आईए जानते है।
एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव
बता दें कि तेल कंपनियों द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जाता है। पिछले बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। भारत में एलपीजी संकट लगातार गहराया हुआ है। यही वजह है कि लोगों के मन में डर पैदा हो गया है कि क्या एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव होने जा रहा है और अगर ऐसा होता है इसका असर सीधा आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।
क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव – Financial Rule Change from 1st May 2026
SBI और ICICI जैसे बड़े बैंक अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव कर रहे हैं। इसमें यूटिलिटी बिल पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स कम हो सकते हैं और किराए के भुगतान पर अतिरिक्त चार्ज लग सकता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव
मीडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कच्चा तेल प्रति बैरल 125 डॉलर के पार पहुंच चुका है। चूंकि कल 1 मई और हर महीने की 1 तारीख को तेल कंपनियों में पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है। माना जा रहा है कि कल दामों में फेरबदल हो सकता है, हालांकि यह अभी महज एक कयास है।
1 मई 2026 से लागू होने वाले ये वित्तीय बदलाव छोटे जरूर लग सकते हैं, लेकिन इनका असर आपकी जेब पर बड़ा हो सकता है।
