Financial Rule Change from 1st Aug 2026: 1 अगस्त 2026 से नए महीने की शुरूआत हो रही है। मालूम हो कि हर महीने की पहली तारीख को वित्तीय नियमों में भी बदलाव किए जाते है। जिसका असर सीधा आम आदमी के जेब पर होता है। आपको बता दें कि इस महीने में भी कई वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहे है। जिसमे गैस सिलेंडर के दाम से लेकर तत्काल टिकट नियमों में बदलाव होने जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव
हर महीने की 1 तारीख को की पहली तारीख को आम जनता की निगाहें रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव पर टिकी रहती हैं। वहीं बीते पिछले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिला था। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी। , वहीं अब देखना होगा कि क्या इस बार भी गैंस सिलेंडरों के दामों में कमी आती है या फिर बढ़ोतरी देखी जाएगी। वहीं आम जनता कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों पर भी नजर रहेगी।
तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदलेंगे
भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए नई टोकन-आधारित व्यवस्था लागू कर रहा है। इससे आरक्षण केंद्रों पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है। यानि आसान भाषा में कहें तो रेलवे काउंटर पर टिकट लेने वाले लोगों को टोकन दिया जाएगा।
क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव
1 अगस्त से कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। इनमें रिवॉर्ड प्वाइंट्स, सर्विस चार्ज, वार्षिक शुल्क और अन्य सुविधाओं में संशोधन शामिल हो सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक द्वारा जारी नई शर्तों की जानकारी अवश्य जांच लें।
ITR से जुड़ी जरूरी अपडेट
31 जुलाई आयकर रिटर्न दाखिल करने की महत्वपूर्ण समय-सीमा थी। यदि किसी पात्र करदाता ने तय समय तक रिटर्न दाखिल नहीं किया है, तो अब विलंब शुल्क और अन्य नियम लागू हो सकते हैं। ऐसे मामलों में जल्द से जल्द रिटर्न दाखिल करना बेहतर रहेगा। यानि करदाताओं के पास 31 जुलाई तक का ही समय है। अगर वह 1 अगस्त 2026 को या उसके बाद आईटीआर दाखिल करते है तो विभाग की तरफ से उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है।
