---Advertisement---

Fixed deposit: इस बैंक में कराइए एफडी तो होगा जबरदस्त मुनाफा, 2 साल की अवधि में मिलेगा इतना रिटर्न

Fixed deposit: अगर आप भी FD में इंवेस्ट करना चाहते हैं तो बता दें कि आज से साल 1983 में शुरू हुई देश के सबसे पुराने प्राइवेट बैंकों में से एक जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने FD Interest Rate को बढ़ा दिया है। अलग-अलग अवधि की FD पर बैंक की ओर से अलग-अलग ब्याज दर ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 11, 2023 2:50 अपराह्न

Fixed deposit
Follow Us
---Advertisement---

Fixed deposit: अगर आप भी FD में इंवेस्ट करना चाहते हैं तो बता दें कि आज से साल 1983 में शुरू हुई देश के सबसे पुराने प्राइवेट बैंकों में से एक जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने FD Interest Rate को बढ़ा दिया है। अलग-अलग अवधि की FD पर बैंक की ओर से अलग-अलग ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा है। वहीं तीस दिन की अवधि की एफडी पर 3.50 प्रतिशत का ब्याज मिलता रहेगा। वहीं 31 से 45 दिन की अवधि के लिए ब्याज दर 3.70 प्रतिशत रहेगी। आज इस आर्टिकल में हम आपको जम्मू एंड कश्मीर बैंक की FD की ब्याज दरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Adani Group के शेयरों में उठापटक के बीच LIC ने लिया बड़ा फैसला, जानें कितना किया निवेश और क्यों नहीं बेचे शेयर्स

7 दिन से 364 दिन की एफडी पर मिल रहा ब्याज

7 दिन से 30 दिन की अवधि वाली FD पर 3.50 प्रतिशत का ब्याज मिलता रहेगा। 31 दिन से 45 दिन की अवधि के लिए ये ब्याज दर 3.70 प्रतिशत रहेगी। 46 दिन से 180 दिन की अवधि के लिए ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़त हुई है। अब ये ब्याज दर 4.50 प्रतिशत से बढ़कर 4.75 प्रतिशत हो गई हैं। इसके साथ ही 181 दिनों से 270 दिनों की अवधि के लिए FD ब्याज दर 5.50 प्रतिशत रहेगी। 271 से 364 दिनों तक की अवधि के लिए 6 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

इस एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

खुशखबरी यह है कि बैंक ने दो साल की अवधि वाली एफडी के लिए ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बता दें कि एक साल से दो साल की अवधि के लिए बैंक ने एफडी ब्याज दरों में इजाफा किया है। यह ब्याज दर पहले पहले 6.75 प्रतिशत थी और अब उसे बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया गया है। दो साल से तीन साल की अवधि की एफडी के लिए 6.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वहीं 3 साल से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर 6.50 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

ये भी पढ़ें: लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026