---Advertisement---

Fixed Deposit: एफडी में निवेश करने पर यह 5 बैंक दे रहे है सबसे अधिक ब्याज दर, चेक करें डिटेल

Fixed Deposit: कई लोग अभी भी अपनी बचत के सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को बेहतर विकल्प मानते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 14, 2024 11:54 अपराह्न

Fixed Deposit
Follow Us
---Advertisement---

Fixed Deposit: कई लोग अभी भी अपनी बचत के सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को बेहतर विकल्प मानते हैं। गौरतलब है कि आजकल मार्केट में निवेश के बहुत सारे विकल्प मौजूद है। लेकिन उसे रिस्क भी होता है। जिससे निवेशक निवेश करने में आनाकानी करते है। Fixed Deposit (एफडी) में निवेश करने की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमे निवेशक के पैसे सुरक्षित रहते है। इसके अलावा उनको इस पर एक अच्छा रिटर्न भी मिलता है। चलिए आपको बताते है 5 ऐसे बैंकों के बारे में जो एफडी पर 7 से ज्यादा प्रतिशत का सालाना ब्याज प्रदान कर रहे है।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक 18 से 21 महीने की अवधि के लिए अपनी जमा राशि पर 7.25 प्रतिशत की उच्चतम Fixed Deposit ब्याज दर प्रदान कर रहा है। बैंक 2 साल 11 महीने से 35 महीने के बीच की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.15 प्रतिशत ब्याज भी देता है।

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (NESFB) आम जनता को FD पर 8.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 9.25% का ब्याज दे रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक

फिक्स्ड डिपॉजिट की अवधि 390 दिनों से 391 दिनों के बीच होने पर कोटक महिंद्रा बैंक 7.4 प्रतिशत की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है। 23 महीने से 2 साल से कम के कार्यकाल के लिए, बैंक 7.3 प्रतिशत ब्याज प्रदान कर रहा है। वहीं अगर एफडी 2-3 साल के बीच होता है, तो बैंक 7.15 प्रतिशत का ब्याज दर दे रहा है। 3-5 साल के बीच के एफड़ी पर बैंक 7 प्रतिशत का ब्याज प्रदान कर रहा है।

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.50 प्रतिशत से 8.70प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज 4 प्रतिशत से 9.20 प्रतिशत के बीच है।

पंजाब नेशनल बैंक

पीएनबी अपने जमाकर्ताओं को 400-दिवसीय जमा पर 7.30 प्रतिशत की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है। जब अवधि 300 दिन है, तो बैंक 7.10 प्रतिशत का ब्याज प्रदान करता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026