Fixed Deposit vs Mutual Fund 2026 में कौन देगा ज्यादा return? फटाफट चेक करें tried & tested calculation

Fixed Deposit vs Mutual Fund: अगर आप भी फिक्सड डिपॉजिट या म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे है. तो यह खबर आपके काम की है।

Fixed Deposit vs Mutual Fund: अगर आप भी फिक्सड डिपॉजिट या म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे है और आपको समझ नहीं आ रहा कि कहां निवेश करें, तो खबर आपके काम की हो सकती है। गौरतलब है कि आजकल म्यूचुअल फंड में निवेश का लगातार ट्रेंड जारी है। हाालांकि इनमे जोखिम की भी मात्रा काफी अधिक रहती है। यानि आसान भाषा में कहें तो नुकसान का भी खतरा अधिक रहता है। वहीं अगर एफडी यानि फिक्सड डिपॉजिट की बात करें तो इसमे जोखिम तो कम है, साथ ही रिटर्न काफी कम है। चलिए आपको बताते है कि कैलकुलेशन का पूरा प्रोसेस स्टेप वॉय स्टेप।

Fixed Deposit vs Mutual Fund कौन देगा बेहतर विकल्प

अगर फिक्सड डिपॉजिट की बात करें तो अलग अलग बैंकों द्वारा एक तय सीमा के लिए अलग-अलग ब्याज दरें दी जाती है। एसबीआई की बात करें तो सामान्य एफडी ब्याज 6.80 प्रतिशत है, वहीं सीनियर सिटीजन के लिए 7.30 प्रतिशत है।  पंजाब नेशनल बैंक एफडी पर 7 प्रतिशत ब्याज दे रहा है, और सीनियर सिटीजन को 7.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।  एचडीएफसी बैंक 7.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों की एफडी पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक सामान्य एफडी ब्याज पर 7.20 प्रतिशत दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.70 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.25 प्रतिशत का ब्याज दे रही है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

अगर म्यूचुअल फंड की बात करें तो लॉन्ग टर्म में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 12 से 15 प्रतिशत या उससे अधिक का रिटर्न मिलता है। बताते चले कि स्मॉल कैप तो 20 प्रतिशत का रिफंड दे सकते है। हालांकि इसमे एफडी के मुकाबले काफी अधिक जोखिम होता है।

ऐसे करें कैलकुलेशन

मान लीजिए की आप किसी बैंक में एफडी करते है और उसका सालाना रिटर्न 7 प्रतिशत के आसपास है। उदाहरण – अगर आप 5 साल के लिए 2 लाख

निवेश करते है 7 प्रतिशत के सालाना रिटर्न पर तो आपको आखिरी में लगभग 2,82,956 रूपये मिलेंगे। यानि 5 साल में आपको 82956 रूपये का रिटर्न मिलेगा। वहीं अगर आप म्यूचुअल फंड में 2 लाख रूपये 5 साल तक निवेश करते है और उसपर 15 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो 5 सालों में टोटल अमाउंट करीब 8,09,112 रूपये के आसपास हो जाएगा। यानि यह तो साफ है कि म्यूचुअल फंड में सबसे ज्यादा रिटर्न है, लेकिन इसमे खतरा भी उतना ही ज्यादा है।

वहीं अगर एफडी की बात करें तो इसमे आपका रिटर्न फिक्सड है और पैसा भी सुरक्षित रहता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी बेहतर विकल्प हो सकता है, वहीं अगर आप रिस्क ले सकते है, तो आप दूसरा विकल्प अपना सकते है। निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।

 

Exit mobile version