---Advertisement---

Free Gas Cylinder: अब सिर्फ पात्र लोगों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर योजना का फायदा, ऐसे राशनकार्ड धारक हो जाएं सावधान

Free Gas Cylinder: देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं को चलाते हैं। सरकारों का इन योजनाओं को लाने का सीधा सा मकसद होता है कि समाज के गरीब और आर्थिक वर्ग के लोगों की सहायता की जाए। ऐसे में आपको बता दें कि अब मुफ्त एलपीजी गैस ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 21, 2023 2:55 अपराह्न

Free Gas Cylinder
Follow Us
---Advertisement---

Free Gas Cylinder: देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं को चलाते हैं। सरकारों का इन योजनाओं को लाने का सीधा सा मकसद होता है कि समाज के गरीब और आर्थिक वर्ग के लोगों की सहायता की जाए। ऐसे में आपको बता दें कि अब मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर लेने वालों की आईडी मैपिंग की जाएगी। सरकार ने शुक्रवार को मुफ्त गैस योजना की समीक्षा की।

पात्र लोगों को ही मिलें योजना का लाभ

उत्तराखंड सरकार के खाद्य मंत्री ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ मुफ्त गैस योजना को लेकर समीक्षा की और देखा कि इसमें क्या बदलाव किए जा सकते हैं। दरअसल, सरकार चाहती है कि इस मुफ्त गैस योजना का लाभ केवल पात्र लोगों को ही मिलें।

Also Read: PM Street Vendors Scheme: प्रधानमंत्री की इस योजना से स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेंगे 50 हजार रूपए, जल्द करें आवेदन

अधिकारियों को जारी किए निर्देश

आपको बता दें कि उत्तराखंड में अंत्योदय राशन कार्ड योजना के तहत तीन गैस सिलेंडर को मुफ्त में भरा जा रहा है। इस योजना पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार हर तरह से गरीबों की मदद कर रही है। सरकार पहले फ्री राशन और अब मुफ्त गैस सिलेंडर दे रही है। वहीं, प्रदेश के जिन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, अधिकारियों को निर्देश जारी करके उन्हें इस योजना से जोड़ने का आदेश दिया गया है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में पता लगाया जाए कि कितने राशन कार्डधारक इस योजना का लाभ ले रहे हैं और कितने नहीं ले रहे हैं। अधिकारियों को इसकी पूरी डिटेल जानकारी मार्च 2023 तक देने का आदेश दिया गया है।

क्या है योजना की जानकारी

मालूम हो कि उत्तराखंड सरकार अंत्योदय अन्न योजना के तहत राशन कार्ड  धारकों को वर्ष 2022-23 में मुफ्त गैस सिलेंडर दे रही है। इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र लोगों को ही दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ऐसे लोग प्रदेश में 1.84 लाख हैं। इस योजना के तहत सरकार एक साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देती है। वहीं, अभी तक 70 हजार लोगों की आईडी मैपिंग नहीं हो पाई है।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026