Ganga Expressway दुश्मन देशों के लिए बनेगा काल! एक्सप्रेसवे की खासियत जान रह जाएंगे दंग, जानें सबकुछ

Ganga Expressway: देश के सबसे चर्चित और उत्तर प्रदेश के सबसे खूबसूरत एक्सप्रेसव में से एक Ganga Expressway का उद्घाटन हो चुका है। जो कई मायनों में गेमचेंजर होने जा रहा है।

Ganga Expressway

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

Ganga Expressway: देश के सबसे चर्चित और उत्तर प्रदेश के सबसे खूबसूरत एक्सप्रेसव में से एक Ganga Expressway का उद्घाटन हो चुका है। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के साथ कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इसके बनने से दुश्मन देशों के अंदर घबराहट शुरू हो गई है। इसके अलावा पश्चिम यूपी के लिए भी ये एक वरदान साबित हो सकता है। 594 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से कनेक्ट करेगा।

सबसे खास बाद है कि मात्र 5-7 घंटे में एक छोड़ से दूसरे छोड़ की दूरी तय की जाएगी। जबकि अभी मेरठ से प्रयागराज पहुंचने में करीब 10-11 घंटे का समय लगता है। चलिए आपको बताते है Ganga Expressway के खासियत के बारे में,

दुश्मनों के लिए काल बनेगा Ganga Expressway

भारत तेजी से अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है और इसी कड़ी में Ganga Expressway एक बेहद अहम परियोजना बनकर उभर रहा है। सबसे खास बात है कि यह सिर्फ एक एक्सप्रेसवे नहीं है। यह देश की सुरक्षा का भी एक्सप्रेसवे है। इस एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है, जहां से वायु सेना के लड़ाकू विम लैंड और टैकऑफ कर सकेंगे।

यानि युद्ध के दौरान सेना को तेजी से तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही भारी सैन्य उपकरण, टैंक और जवानों की आवाजाही बेहद तेज हो जाएगी। साथ ही सीमा पर किसी भी खतरे के समय प्रतिक्रिया का समय कम हो जाएगा। बता दें कि सुरक्षा लिहाज से यह एक्सप्रेसवे किसी वरदान से कम नहीं है।

खासियत जान रह जाएंगे दंग

अगर Ganga Expressway के खासियत की बात करें तो यह देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है। जो पश्चिमी यूपी को उत्तर प्रदेश के मशहूर जिलों से कनेक्ट करेगा। करीब 600 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज की दूरी महज 5-7 घंटे की रह जाएगी। इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां तेज रफ्तार से चल सकेंगी, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। यह पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यानि खाने-पीने से लेकर आराम करने तक हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

इसके साथ ही एक्सप्रेसवे के समीप ट्रामा सेंटर का भी निर्माण किया गया है। ताकि किसी प्रकार की इमरजेंसी के दौरान घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा सकेगा। आर्थिक विकास को भी नई उड़ान मिलेगी। जिसमे नए उद्योग लगेंगे,  रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापार में तेजी आएगी। यानि कुल मिलाकर Ganga Expressway उत्तर प्रदेश के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

 

Exit mobile version