---Advertisement---

Ghaziabad News: जीडीए की खास पेशकश! इन प्राइम लोकेशन पर आवासीय, व्यावसायिक भूखण्ड खरीदने का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तारीख जल्द

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद के प्राइम लोकेशन पर अपना घर लेने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 7, 2026 4:08 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद के प्राइम लोकेशन पर अपना घर लेने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण गाजियाबाद द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवासीय, व्यावसायिक एवं संस्थागत भूखण्डों की नीलामी हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया दिनांक 02.05.2026 से प्रारंभ हो चुकी है।

वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 16 मई 2026 है। योजना के तहत गाजियाबाद के कई लोकेशन पर आवासीय, व्यावसायिक भूखण्डों की निलामी की जाएगी। सबसे खास बात है कि जीडीए ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से सभी लोकेशन की जानकारी दी है, साथ ही बताया कि कहां व्यावसायिक भूखण्ड है और आवासीय भूखण्ड, चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इन प्राइम लोकेशन पर मिलेगा घर

अगर लोकेशन की बात करें तो –

कोयल एन्क्लेव योजना – 5 ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड,  इन्द्रप्रस्थ योजना पॉकेट एच – 11 व्यावसायिक भूखण्ड,
इंदिरापुरम योजना न्यायखंड-1- 27 व्यावसायिक भूखण्ड,  इंदिरापुरम योजना अभयखण्ड – 1 व्यावसायिक भूखण्ड,
इंदिरापुरम विस्तार ब्लॉक-ए – 19 आवासीय, 2 व्यावसायिक भूखण्ड
इंदिरापुरम विस्तार ब्लॉक-बी – 5 आवासीय भूखण्ड, इंदिरापुरम योजना शक्ति खण्ड-4 – 1 व्यावसायिक भूखण्ड, 1 होटल भूखण्ड
इंदिरापुरम योजना न्याय खण्ड-3 – 1 कन्वीनियेन्ट शॉपिंग भूखण्ड, इंदिरापुरम योजना ज्ञानखण्ड-3 – 12 दुकान भूखण्ड।

वैशाली योजना सेक्टर-3 – 1 सामुदायिक केंद्र भूखण्ड,  वैशाली योजना सेक्टर-6 – 1 सामुदायिक केन्द्र भूखण्ड, 1 ओल्ड एज होम भूखण्ड, कौशांबी योजना – 1 व्यावसायिक भूखण्ड, 1 आवासीय भूखण्ड, कर्पूरिपुरम योजना – 1 होटल, 1 ऑल्ड एज होम भूखण्ड
अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर – 11 व्यावसायिक भूखण्ड,

यू.पी. बॉर्डर पॉकेट ए – 4 दुकान भूखण्ड, इन्द्रप्रस्थ न्यायखंड-1
1 हॉस्पिटल भूखण्ड, वैशाली योजना सेक्टर-3 – 1 नर्सिंग होम भूखण्ड, वैशाली योजना सेक्टर-6 – 1 हेल्थ सेंटर भूखण्ड,
कौशांबी योजना – 1 प्राइमरी स्कूल भूखण्ड, प्रताप विहार योजना सेक्टर-11 डी-ब्लॉक – 1 डिस्पेंसरी भूखण्ड – 1 संजय नगर योजना (भवन संख्या B-55 के साथ लगी भूमि) शामिल है।

आवेदन की अंतिम तारीख जल्द – Ghaziabad News

जीडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार “गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवासीय, व्यावसायिक एवं संस्थागत भूखण्डों की नीलामी हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया दिनांक 02.05.2026 से प्रारंभ हो चुकी है।

आवेदन अवधि (ऑनलाइन/ऑफलाइन) – 02.05.2026 से 16.05.2026 तक, नीलामी तिथि: 20 मई 2026, स्थान: हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद, समय: प्रातः 11:00 बजे पारदर्शी प्रक्रिया के साथ अपने सपनों की संपत्ति पाने का सुनहरा अवसर—अभी पंजीकरण करें और विकास की इस पहल का हिस्सा बनें। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: 0120-4418384″

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026