---Advertisement---

Gold Rate Today: सोना हुआ सस्ता तो चांदी में भी दिखी नरमी, जानें आपके शहर में कहां पहुंचीं कीमतें

Gold Rate Today: अगर आज के दिन आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो आज खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि कल सोने की कीमतों में 540 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली और चांदी की कीमतों में 700 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है। इस बदलाव के बाद ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 4, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: अगर आज के दिन आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो आज खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि कल सोने की कीमतों में 540 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली और चांदी की कीमतों में 700 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है। इस बदलाव के बाद सोने की कीमत 57930 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है और चांदी की कीमत 74000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

IBJA पर सोने-चांदी का हाल

आईबीजए के अनुसार कल सुबह के मुकाबले शाम को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कल सुबह सोने की कीमत 58013 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को घटकर 57788 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं कल सुबह चांदी की कीमत 69745 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो शाम को घटकर 69539 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 57788
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 52934
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 43341

ये भी पढ़ें: ADANI ENTERPRISES में भारी उथल-पुथल, US MARKET DOW JONES से बाहर हुआ कंपनी का शेयर

क्या है अब तक का ऑलटाइम हाई?

बता दें कि सोने ने 02 फरवरी को अपना नया रिकॉर्ड बनाया था जिसके बाद सोने की कीमत 58470 रुपए हो गई है। कल सोने की कीमत 57930 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है जो ऑलटाइम हाई से करीब 540 रुपए कम है। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 5980 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती मिल रही है। बता दें कि चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई541505907076000
मुंबई531005793073800
दिल्ली532505808073800
कोलकाता531005793073800
बंगलुरू531505798076000
हैदराबाद531005793076000
पुणे531005793073800
अहमदाबाद531505798073800
सूरत531505798073800
जयपुर532505808073800
लखनऊ532505808073800
पटना531505798073800
नागपुर531005793073800
चंडीगढ़532505808073800
भुवनेश्वर531005793076000
गुड़गांव532505808073800
गाजियाबाद532505808073800
नोएडा532505808073800

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: TVS iQube स्कूटर बना लोगों की पहली पसंद, बिक्री में 580% की हुई बढ़ोत्तरी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan War

मार्च 2, 2026

Mohammad Amir

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026

US-Israel Attack Iran

मार्च 2, 2026

Sanju Samson

मार्च 2, 2026

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026