---Advertisement---

Gold Rate Today: शादी का सीजन शुरू होने से पहले गगनचुंबी रफ्तार से बढ़ रहे सोने के दाम, ऑलटाइम हाई को मिली पछाड़

Gold Rate Today: मकर संक्रांति के त्योहार के बाद से ही देश में एक बार फिर शादियों की शुरूआत हो जाएगी। शादी का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने-चांदी के दाम सातवें आसमान छूने लगे हैं। इतना ही नहीं सोने की कीमतों ने 2020 में बनाए अपने ऑलटाइम हाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 10, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: मकर संक्रांति के त्योहार के बाद से ही देश में एक बार फिर शादियों की शुरूआत हो जाएगी। शादी का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने-चांदी के दाम सातवें आसमान छूने लगे हैं। इतना ही नहीं सोने की कीमतों ने 2020 में बनाए अपने ऑलटाइम हाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आज सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आज सोने की कीमतों में 330 रुपए की बढ़त देखने को मिली हैं जिसके बाद सोने की कीमत 56290 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं और चांदी की कीमत 71800 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी हुई हैं।

IBJA पर क्या है सोने-चांदी के दाम

IBJA के अनुसार आज सुबह के मुकाबले सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई है। आज सुबह सोने की कीमत 56336 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को कम होकर 56259 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह चांदी की कीमत 69074 रुपए प्रति किलोग्राम थीं जो शाम को कम होकर 68791 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 56259
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 51533
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42194

Also Read: अगर लेना चाहते हैं Loan और खराब है Cibil Score, ऐसे सुधारें सिबिल स्कोर और कराएं अप्रूव

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना और चांदी

सोना अपने ऑलटाइम हाई से का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था और आज सोने की कीमत 56290 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8180 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलोग्राम है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई526005738074900
मुंबई516005629071800
दिल्ली517505644071800
कोलकाता516005629071800
बंगलुरू516505634074900
हैदराबाद516005629074900
पुणे516005629071800
अहमदाबाद516505634071800
सूरत516505634071800
जयपुर517505611071800
लखनऊ517505644071800
पटना516505634071800
नागपुर516005629071800
चंडीगढ़517505644071800
भुवनेश्वर516005629074900

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: IQOO 9 SE 5G: 8GB RAM वाले मोबाइल पर 10000 रुपये की छूट, AMAZON से उठाएं इस डील का फायदा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026