---Advertisement---

Gold Rate Today: सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ने के बाद बनाया नया रिकॉर्ड, जानें कहां पहुंचे आपके शहर में दाम

Gold Rate Today: शादी के सीजन में कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। सोने ने अब तक का ऑलटाइम हाई 56290 रुपए बनाया था। अब बढ़ती कीमतों ने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। आज सोना 440 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है और चांदी 750 ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 15, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: शादी के सीजन में कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। सोने ने अब तक का ऑलटाइम हाई 56290 रुपए बनाया था। अब बढ़ती कीमतों ने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। आज सोना 440 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है और चांदी 750 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। इस बदलाव के बाद सोने की कीमत 56730 रुपए पहुंच गई हैं जो अब तक का सबसे हाई रेट है। इसके साथ ही चांदी की कीमत 72750 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई हैं। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत 770 रुपए बढ़ी है और चांदी की कीमत 1250 रुपए बढ़ी है।

ये भी पढ़ें: BUSINESS IDEA: ये डिवाइस बदल देगा आपकी किस्मत, एक बार छोटा सा निवेश और फिर जिंदगीभर होगी बंपर कमाई

IBJA पर क्या है सोने-चांदी के दाम

IBJA के अनुसार कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। कल सुबह सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं जो शाम को बढ़कर 56462 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गईं। वहीं चांदी की कीमत सुबह के समय 67848 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई जिसके बाद शाम को ये कीमतें बढ़कर 68115 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 56462
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 51719
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42347

ऑलटाइम हाई से कितना सस्ता है सोना और चांदी

आज सोने की कीमतों में 440 रुपए की तेजी हुई जिसके बाद सोने की कीमत 56730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। सोने ने नया रिकॉर्ड बना लिया है और अब सोने का ऑलटाइम हाई 56730 रुपए हो गया है। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7230 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई525005725074000
मुंबई516005629072000
दिल्ली517505644072000
कोलकाता516005629072000
बंगलुरू516505634074000
हैदराबाद516005629074000
पुणे516005629072000
अहमदाबाद516505634072000
सूरत516505634072000
जयपुर517505644072000
लखनऊ517505644072000
पटना516505634072000
नागपुर516005629072000
चंडीगढ़517505644072000
भुवनेश्वर516005629074000

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

Also Read: BBL 2022-23: ‘वाह इसे कहते हैं सुपर कैच’ BEN CUTTING ने बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026