---Advertisement---

Gold Rate Today: सोने के दाम सातवें आसमान से हुए धड़ाम, जानें आपके शहर में कहां पहुंची कीमत

Gold Rate Today: आज अगर सोने की खरीदारी करने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि आज के दिन खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि कल सोने की कीमतों में 660 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद सोने की कीमत 57270 रुपए प्रति 10 ग्राम हो ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 28, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: आज अगर सोने की खरीदारी करने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि आज के दिन खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि कल सोने की कीमतों में 660 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद सोने की कीमत 57270 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके अलावा चांदी की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज चांदी की कीमतें 72600 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी हुई हैं।

क्या है IBJA पर सोने-चांदी के दाम?

कल सुबह के मुकाबले शाम को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। कल सुबह सोने की कीमत 57062 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं जो शाम को बढ़कर 57189 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं कल सुबह चांदी की कीमत 68350 रुपएप्रति किलोग्राम थीं जो शाम को कम होकर 68192 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: लॉन्च होने से पहले जानें POCO X5 PRO और POCO X5 स्मार्टफोन की कंपैरिजन, इस दिन देंगे दस्तक!

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 57189
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 52385
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42892

क्या है अब तक का ऑलटाइम हाई?

बता दें कि सोने का अब तक का ऑलटाइम हाई 26 जनवरी 2023 को बना था। इस रिकॉर्ड में सोने की कीमत 57930 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। आज सोने की कीमत 57270 रुपए प्रति 10 ग्राम है जो ऑलटाइम हाई से 660 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता मिल रहा है। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7380 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से सस्ती मिल रही है। बता दें कि चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई534505831074600
मुंबई525005727072600
दिल्ली526505742072600
कोलकाता525005727072600
बंगलुरू525505732074000
हैदराबाद525005727074600
पुणे525005727072600
अहमदाबाद525505732072600
सूरत525505732072600
जयपुर526505742072600
लखनऊ526505742072600
पटना525505732072600
नागपुर525005727072600
चंडीगढ़526505742072600
भुवनेश्वर525005727074600
गुड़गांव526505742072600
गाजियाबाद526505742072600
नोएडा526505742072600

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

Also Read: IND VS NZ: मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर प्रैक्टिस देख हैरान हुई विपक्षी टीम, BCCI ने शेयर किया फोटो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026