---Advertisement---

Gold Silver Price Today : साल के आखिरी दिन सोने और चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें कितने रुपए हुआ सस्ता

Gold Silver Price Today : साल के आखिरी दिन सोने और चांदी के दाम कम हो गए हैं. आप सस्ते में इसे खरीद सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 31, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gold Silver Price Today : आज साल का अंतिम दिन है। देश और दुनिया नए साल के स्वागत के लिए जश्न में डूबा हुआ है। इस दौरान अगर आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है। क्योंकि आज सोने और चांदी के दामों में भारी कमी देखने को मिली है। इस साल सोने और चांदी के दामों में काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिला है। इसलिए आज गोल्ड और सिल्वर खरीदकर आप पैसे बचा सकते हैं।

सोने-चांदी के दाम

24 कैरेट सोने की कीमत 31 दिसंबर 2023 को 63,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, शनिवार को 24 कैरेट सोने के दाम 64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। आज इनके दामों में काफी कमी देखी गई है।22 कैरेट सोना 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। शनिवार को इसके दाम 59,050 प्रति 10 ग्राम था। ऐसे में आज आप सोना खरीद सकते हैं। चांदी की कीमत पर नजर डालें तो चांदी 78,300 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। शनिवार को इसकी कीमत 79,200 रुपये प्रति किलो थी। इस तरह सोने और चांदी के दामों में काफी कमी देखी गई है।

शुद्धता ऐसे करें चेक

सोना खरीदते हुए आप शुद्धता भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप आभूषणों पर बने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क को जांच सकते हैं। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 अंकित इन नंबरो से भी इनकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं।

घर पर भी चेक कर सकते हैं ताजा रेट्स

आप सोने और चांदी के दाम घर पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। उसके बाद आपके पास SMS के माध्यम से 22 और 24 कैरेट सोने के दाम पहुंच जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026